दुखद: बारातियों से भरी गाड़ी गहरी खाई में गिरी, 14 लोगों की मौत. देर रात हुआ दर्दनाक हादसा..

उत्तराखंड के चंपावत जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां बारातियों से भरी एक मैक्स गाड़ी गहरी खाई में गिर गई।मैक्स में सवार 16 मैं से 14 लोगों की मौत हो गई है। गाड़ी बारातियों को टनकपुर से लेकर वापस लौट रही थी। हादसा देर रात सूखीढांग में हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में सरेआम मारपीट मामलें कैबिनेट मंत्री सहित कई लोगों मुक़दमा दर्ज..दोंनो पक्षों पर क्रॉस FIR दर्ज. उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई:एसएसपी

बताया जा रहा है कि मैक्स वाहन संख्या यूके 04 टीए 4712 में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे।रात 3 बजकर 20 मिनट के आसपास मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड Cyber Police को बड़ी सफ़लता: दुबई स्थित फर्जी शेल कंपनियों के जरिए 18 करोड़ के घोटालें का पर्दाफाश..शातिर साइबर क्रिमिनल पंजाब से गिरफ्तार..देशभर में 392 शिकायतें दर्ज..18 राज्यों की पुलिस कर रही थी अभियुक्त की तलाश..

सभी 14 शवों को खाई से बाहर निकाला गया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। यहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। इनमें से चालक की हालत ज्यादा गंभीर है। मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के हैं। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। माना यह जा रहा है कि मैक्स में क्षमता से अधिक सवारी होने से दुर्घटना हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन का डंडा: सेलाकुई औद्योगिक संस्थानों में नाबालिगों से श्रम कराने वालों पर मुक़दमा दर्ज..महिला एवं बाल अपराधों के प्रति दून पुलिस संवेदनशील: SSP दून..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें