ट्रांसफर:SSP देहरादून ने इंस्पेक्टरों के किये तबादले.. शहर कोतवाल सहित डालनवाला ऋषिकेश,डोईवाला और रायवाला कोतवाली के प्रभारी बदले गए..

देहरादून :एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा 07 इंस्पेक्टरों क़ो इधर से उधर कर ट्रांसफर किये गये है.. देहरादून शहर कोतवाली की जिम्मेदारी एक बार फिर इंस्पेक्टर कैलाश चंद भट्ट क़ो दी गईं है. अभी तक़ कोतवाली की जिम्मेदारी देख रहे इंस्पेक्टर हरिओम चौहान को प्रभारी चुनाव सेल (एसएसपी ऑफिस)तैनात में किया गया है. वहीं लंबे समय से प्रतीक्षारत इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह गहलावत को डालनवाला कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है.जबकि धर्मनगरी ऋषिकेश कोतवाली की नई जिम्मेदारी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह बिष्ट को दी गई है. डोईवाला कोतवाली का नया प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं को बनाया गया है.इंस्पेक्टर कमल कुमार लुंठी क़ो डोईवाला कोतवाली से हटाकर रायवाला थाना का नया प्रभारी बनाया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  कर्तव्य निष्ठा: अत्यधिक कठिन मौसम के बीच केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं को निस्वार्थ भाव से मद्दत कर कर्तव्य पथ पर अडिग हैं SDRF के जवान.. देखें ताजा तस्वीरें

इंस्पेक्टर ट्रांसफर सूची –

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें