
यात्रा की 24×7 मॉनिटरिंग के लिए देहरादून स्थित सरदार पटेल भवन में एक अत्याधुनिक ‘चारधाम कंट्रोल रूम’ स्थापित…..यात्रियों की सुविधा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र (हरिद्वार, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी) संचालित किए जा रहे हैं..
देहरादून : देवभूमि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा 2026 को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर राज्य पुलिस कमरकस तैयारियों में जुटी है. इस महत्वपूर्ण विषय को लेकर गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा शुक्रवार सांय प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। आईजी गढ़वाल ने बताया कि इस वर्ष की यात्रा को पिछले अनुभवों के आधार पर अधिक डिजिटल, सुरक्षित और सुविधायुक्त बनाने के लिए व्यापक मास्टर प्लान तैयार किया गया है।उन्होंने कहा की आगामी चारधाम यात्रा-2026 की सुरक्षा एवं सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु उत्तराखंड पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
यात्रा की 24×7 मॉनिटरिंग के लिए सरदार पटेल भवन में एक अत्याधुनिक ‘चारधाम कंट्रोल रूम’ स्थापित किया गया है।
आईजी गढ़वाल ने बताया की सुरक्षा की दृष्टि से संपूर्ण यात्रा मार्ग को 16 सुपर जोन, 43 जोन और 149 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था में जनपद पुलिस के साथ-साथ PAC, होमगार्ड और PRD के जवानों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त SDRF, ATS, BDS व जल पुलिस की टीमों की भी तैनाती की गई है।चारों धामों में और यात्रा मार्गों पर CCTV कैमरे स्थापित किए गए हैं। और भीड़ नियंत्रण एवं निगरानी हेतु ड्रोन कैमरों का उपयोग किया जाएगा… वही श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पार्किंग स्थल व हॉल्टिंग पॉइंट बनाए गए हैं जहाँ यात्रियों के ठहरने की उचित व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही यातायात सुचारू रखने हेतु मार्गों पर बॉटल नेक, ब्लैक स्पॉट और लैंडस्लाइड जोन चिन्हित कर वहां विशेष प्रबंध किए गए हैं।
यात्रियों की सुविधा के लिए कुल ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र (हरिद्वार, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी) संचालित किए जा रहे हैं।
आईजी गढ़वाल ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही हेली सेवा की बुकिंग और पंजीकरण कराएं। सोशल मीडिया सेल के माध्यम से यात्रियों को मौसम, आपदा और मार्ग की स्थिति के बारे में रियल-टाइम अपडेट दिए जाएंगे..पुलिस महानिरीक्षक ने विश्वास दिलाया कि गढ़वाल पुलिस देश-विदेश से आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
बाईट :राजीव स्वरूप,आईजी गढ़वाल रेंज..









