सत्यापन जरूरी: देहरादून में शहर से लेकर देहात क्षेत्र में सुबह से ही चला दून पुलिस का सत्यापन अभियान…सत्यापन न कराने पर 168 मकान मालिकों पर ₹16 लाख 80 हज़ार जुर्माना..

60 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ..1700 से अधिक बाहरी व्यक्तियो का पुलिस ने किया सत्यापन…

किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 168 मकान मालिकों का पुलिस एक्ट में किया चालान, 16 लाख 80 हज़ार रुपये का किया जुर्माना…

नियमों का उल्लंघन करने पर 107 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर ₹ 26750/- का वसूला जुर्माना..

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर बाहरी राज्यों से आए लोगों का सत्यापन अभियान पुलिस द्वारा युद्धस्तर पर जारी है..इसी क्रम में SSP देहरादून अजय सिंह द्वारा जनपद देहरादून के सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों के सत्यापन के लिए नियमित रूप से सत्यापन अभियान चलाने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं..एसएसपी के निर्देशों के क्रम में सोमवार 12 मई 2025 की तड़के सुबह से ही जनपद देहरादून के नगर (शहरी) और देहात क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों में पुलिस द्वारा क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों/ किराएदारों के सत्यापन के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया.

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर सीएम-पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण...मुख्यमंत्री ने वीर बलिदानियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया नमन,प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं...

अभियान के दौरान 1700 से अधिक बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों व घरेलू नौकरों/ मजदूरों का सत्यापन किया गया .जबकि किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 168 मकान मालिकों का 83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान कर 16 लाख 80 हज़ार रूपये का जुर्माना किया गया.वही इस कार्रवाई के दौरान 60 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने पर लाकर पूछताछ की गई.सही पाए जाने पर थाने से छोड़ा गया. इसके अतिरिक्त नियमों का उल्लंघन करने पर 107 व्यक्तियों के 81 पुलिस अधिनियम में चालान कर ₹ 26750/- का जुर्माना वसूला गया..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: "ड्रग्स फ्री देवभूमि" अभियान के अंतर्गत दून पुलिस की अंतर्राज्यीय गैंग पर स्ट्राइक..भारी मात्रा में मादक पदार्थो के साथ 02 अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार.. ₹90 लाख मूल्य की अवैध स्मैक बरामद..

कार्यवाही का विवरण:-

1- कुल किए गए सत्यापन : 1705

2-  83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत किये चालान : 168…

3-  83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत किया जुर्माना 16 लाख 80 हज़ार रुपये..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के सफेदपोश प्रॉपर्टी/बिल्डर पर सैन्य अधिकारियों को ठगने का आरोप...प्लाट बेचने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी..पीड़ित पक्ष ने जिला प्रशासन से की शिकायत..डीएम ने दिये जांच के आदेश..

4-  81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत किये चालान – 107..

5-  81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत किया जुर्माना – 26750 /- रुपये

6- पूछताछ हेतु थाने पर लाए गए संदिग्ध व्यक्ति – 60…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें