पंचायत चुनाव:देहरादून के चकराता,कालसी व विकास नगर में 78.49 फीसदी हुआ मतदान…वोटिंग को लेकर मतदाताओं भारी उत्साह रहा..

पहले चरण का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, पोलिंग पार्टियों की वापसी शुरू….कडी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में सील रहेगी मत पेटियां, 31 जुलाई को होगी मतगणना…

देहरादून:-त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जनपद देहरादून में पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ.पहले चरण में देहरादून के विकासखंड चकराता, कालसी और विकास नगर में 78.49 प्रतिशत मतदान हुआ. पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं को खासा उत्साह दिखा..सुबह से शाम तक बूथों पर लंबी कतार देखने को मिली.बुजुर्ग, दिव्यांग और महिला मतदाताओं के साथ ही पहली बार वोट देने पहुंचे युवा मतदाता भी अपना वोट डालने को उत्साहित नजर आए.

यह भी पढ़ें 👉  राजनीति: ''आप'' का जाप खत्म 29 पदाधिकारियों सहित कई कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी ।भाजपा का दामन थामा।


विकासखंड चकराता में 20831 महिला, 25042 पुरुष ने मतदान किया. चकराता में कुल 76.60 प्रतिशत मतदान हुआ. वही विकासखंड कालसी में 21651 महिला, 24455 पुरुष ने मतदान किया और 74.68 प्रतिशत मतदान हुआ. जबकि विकासनगर में 52926 महिला, 53165 पुरुष एवं 02अन्य ने मतदान किया। विकासनगर में 81.16 प्रतिशत मतदान हुआ..

यह भी पढ़ें 👉  "साइबर एनकाउंटरर्स" पुस्तक से समझिए हर घर दस्तक देने वाले साइबर अपराध से कैसे बचें,12 सच्ची घटनाओं का सार करेगा आपको अलर्ट.डिजिटल एनकाउंटर्स टिप्स के साथ लॉन्च बहुप्रतीक्षित हिंदी संस्करण.


 
वही शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के बाद पोलिंग पार्टियों की वापसी जारी है.पोलिंग पार्टियों द्वारा स्ट्रांग रूम में मत पेटियां और चुनाव सामग्री जमा की जा रही है। मत पेटियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग रूम में सील किया जा रहा है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी सहित कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई को होगा। सभी विकास खंडों की मतगणना 31 जुलाई को संपन्न की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा:महल सिंह हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ UAPA Act के तहत उधमसिंह नगर पुलिस ने कसा सख़्त शिकंजा..विदेश में बैठकर अपराध करने वालों को किसी भी कीमत में नहीं बख्शा जायेगा,होगी सख्त से सख्त कार्यवाही: SSP,UDN

    

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें