गुरु नानक देव जयंती सहित कार्तिक पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं..सत्य, सेवा, समानता और भाईचारे का संदेश जीवन में अपनाने का किया आह्वान..

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री गुरु नानक देव जी की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं सत्य, सेवा, करुणा, प्रेम, समानता और परोपकार का मार्ग दिखाती हैं तथा आज भी समाज को एकता और सद्भाव की प्रेरणा देती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने सामाजिक भेदभाव, ऊंच-नीच और असमानता के विरुद्ध आवाज उठाते हुए मानव मात्र की समानता, आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनके ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ के सिद्धांत आज भी मानव जीवन को सार्थक बनाने का मार्ग प्रशस्त करते हैं।उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं वर्तमान समय में भी प्रासंगिक हैं और समाज में मानवीय मूल्यों, आपसी सम्मान तथा एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देती हैं। उनका जीवन हमें निःस्वार्थ सेवा, जरूरतमंदों की सहायता और सभी के प्रति प्रेम व सम्मान का भाव रखने की सीख देता है।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव: मतगणना स्थल व स्ट्रांगरूम का देहरादून जिलाधिकारी ने किया निरक्षण..भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइंस के मुताबिक सभी तरह की तैयारियों को लेकर दिशानिर्देश…

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि गुरु नानक देव जी की महान शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात कर समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा और भाईचारे की भावना को मजबूत करें। साथ ही कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व को आध्यात्मिक चेतना, दान-पुण्य और सेवा के भाव के साथ मनाएं..अंत में मुख्यमंत्री ने कामना की कि यह पावन पर्व सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए..

यह भी पढ़ें 👉  बैंक की नकली NOC बनाकर लोन रिकवरी की गाड़ियां बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश,चार शातिर गिरफ्तार,Bank-RTO और रिकवरी एजेंसी जांच के घेरे में..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें