SSP दून खुद सड़क पर उतरे.डबल हेलमेट वालों को फूल,नियम तोड़ने वालों को हेलमेट!. सख्ती होगी या अभियान फिर ठंडे बस्ते में!.धरातल पर कितना प्रभावी होगा ये नियम?..

देहरादून में दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाली सवारी (पीलियन राइडर) के लिए हेलमेट अनिवार्यता को लेकर दून पुलिस ने विशेष जागरूकता अभियान चलाया। एसएसपी देहरादून स्वयं सड़क पर उतरे और बिना हेलमेट पीछे बैठने वालों को सुरक्षा का महत्व समझाते हुए हेलमेट वितरित किए। वहीं, डबल हेलमेट पहनकर चलने वाले जागरूक वाहन चालकों को फूल देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  स्पा सेंटर की आड में चल रहे सेक्स रैकेट का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश...संचालक सहित 04 गिरफ्तार..SSP देहरादून को मिली गोपनीय सूचना पर कार्रवाई..

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का पालन चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए जरूरी है। ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, सीट बेल्ट न लगाने और वाहन चलाते समय मोबाइल इस्तेमाल करने से बचने की अपील की। साथ ही, पीछे बैठी सवारी के हेलमेट न पहनने पर वाहन चालक के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में नया अध्याय: एक साल में दूसरी बार विधानसभा सत्र, CM धामी ने पेश किया अनुपूरक बजट..

लेकिन सवाल यह है कि क्या इस बार डबल हेलमेट नियम वास्तव में धरातल पर लागू होगा? देहरादून में यह नियम पहले भी लागू किया गया था, लेकिन प्रभावी कार्रवाई और नियमित एनफोर्समेंट के अभाव में व्यवस्था लंबे समय तक कायम नहीं रह सकी। ऐसे में इस बार जागरूकता के साथ क्या पुलिस लगातार चालान और सख्ती भी जारी रखेगी, या यह अभियान भी कुछ दिनों तक सीमित होकर रह जाएगा?

यह भी पढ़ें 👉  तथाकथित ख़बरनवीस पर भूमि कब्जाने आरोप में मुकदमा दर्ज…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें