हरिद्वार पहुंचकर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी श्रद्धांजलि,परिजनों से मिलकर जताया शोक..

मां का साया उठना अपूरणीय क्षति:धामी,हरिद्वार में परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस..

हरिद्वार :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती सावित्री देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

यह भी पढ़ें 👉  गृह मंत्री अमित शाह का भ्रामक वीडियो सोशल मिडिया पर प्रसारित करने का मामला..SSP देहरादून ने स्वयं संज्ञान लेकर कराया मुकदमा दर्ज…

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि माता का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन जीवन की अमूल्य धरोहर है। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  बलात्कार के दोषी को 10 साल की सजा..

उन्होंने बाबा केदार से दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की..

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर: आने वाले बजट सत्र में राज्य में एक सख्त भू-कानून लाया जायेगा :CM धामी…नई दिल्ली में "उत्तराखण्ड राज्य अतिथि गृह"  लोकापर्ण के दौरान मुख्यमंत्री ने की घोषणा..जल्द ही राज्य में यूसीसी भी लागू:CM..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें