गंगा की जैव विविधता संरक्षण को लेकर धामी की पहल, अमरापुर घाट पर 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन..

विश्व मात्स्यिकी दिवस पर मुख्यमंत्री ने गंगा की प्राकृतिक मत्स्य संपदा बचाने का दिया संदेश, स्वच्छता और संरक्षण में जनभागीदारी की अपील

हरिद्वार: विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के अमरापुर घाट पर गंगा नदी में 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन कर प्राकृतिक मत्स्य संपदा एवं जलीय जैव विविधता के संरक्षण का संदेश दिया। मत्स्य विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गंगा के पारिस्थितिकीय संतुलन को बनाए रखने और नदी के प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  3 किलो अफ़ीम के साथ दो अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर STF की गिरफ्त में.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मां गंगा केवल आस्था और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक ही नहीं, बल्कि समृद्ध जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों का महत्वपूर्ण आधार भी है। गंगा की निर्मलता, अविरलता और प्राकृतिक स्वरूप को बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।मुख्यमंत्री कहा कि नदियों में उपयुक्त प्रजातियों के मत्स्य बीजों का संचयन प्राकृतिक मत्स्य संपदा को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे जलीय जीवों के संरक्षण, पारिस्थितिकी संतुलन और मत्स्य संसाधनों के सतत विकास को प्रोत्साहन मिलता है।

यह भी पढ़ें 👉  आगामी लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी देहरादून और एसएसपी दून ने किया महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज का निरीक्षण…कॉलेज परिसर में बनाये जाने वाले स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल की कड़ी सुरक्षा पर आवश्यक दिशा-निर्देश..

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने आमजन से गंगा सहित प्रदेश की सभी नदियों को स्वच्छ रखने, जल प्रदूषण रोकने और जलीय जीवों के प्राकृतिक आवासों की रक्षा करने की अपील की।उन्होंने कहा कि नदियां और प्राकृतिक संसाधन आने वाली पीढ़ियों की अमूल्य धरोहर हैं। विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखते हुए इनके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश को मिला पहला शॉटगन शूटिंग रेंज..खेल मंत्री रेखा आर्य ने शूटिंग की व्यवस्थाओं का जायजा लिया..7 फरवरी से नेशनल गेम की शॉटगन इवेंट होंगे..

इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा, सहायक निदेशक मत्स्य गरिमा मिश्रा, सीओ नगर शिशुपाल सिंह नेगी सहित मत्स्य विभाग के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें