चुनावी तैयारियों में जुटा देहरादून जिला प्रशासन, जनता की शिकायतों और जनहित के मुद्दों पर कितना ध्यान?

विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ट्रेनिंग तेज, मतदान केंद्रों की मैपिंग से लेकर व्यवस्थाओं तक पर फोकस; सवाल—क्या जनसुनवाई और आम जनता की समस्याओं के निस्तारण की भी होगी नियमित समीक्षा?

देहरादून:विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर देहरादून जिला प्रशासन ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है. निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए अधिकारियों की ट्रेनिंग से लेकर मतदान केंद्रों के निरीक्षण और चुनावी व्यवस्थाओं को समयबद्ध पूरा करने की कवायद शुरू हो चुकी है.लेकिन प्रशासन की इस चुनावी सक्रियता के बीच आम जनता से जुड़ा एक अहम सवाल भी सामने है—क्या जनता की शिकायतों, जनसुनवाई और रोजमर्रा की मूलभूत समस्याओं पर भी प्रशासन का उतना ही ध्यान है?जमीन संबंधी शिकायतें हों, सड़क और बिजली की समस्याएं, पेयजल, अतिक्रमण अथवा विभिन्न विभागों में लंबित जनशिकायतें, आम नागरिक इन मामलों में समयबद्ध कार्रवाई की अपेक्षा करता है। ऐसे में चुनावी तैयारियों के बीच यह जरूरी हो जाता है कि जनहित से जुड़े मामले प्रशासनिक प्राथमिकताओं से पीछे न छूटें।

यह भी पढ़ें 👉  रोष:उत्तराखंड में कांग्रेस की नई टीम में कुमाऊं,मैदान और हरीश रावत की अनदेखी से कांग्रेस समर्थकों में भारी रोष !..

दरअसल, शुक्रवार को जिलाधिकारी देहरादून एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने परेड ग्राउंड परिसर स्थित बॉक्सिंग हॉल में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के लिए नियुक्त जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियों और प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने के निर्देश दिए.डीएम ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, निर्विघ्न और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर मतदान केंद्रों की स्थिति, पहुंच मार्ग, भवनों की दशा, आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं, नेटवर्क कनेक्टिविटी और संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केंद्रों की मैपिंग करने के निर्देश दिए..प्रशिक्षण में नियुक्त 50 जोनल मजिस्ट्रेटों में से 46 और 239 सेक्टर मजिस्ट्रेटों में से 218 अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी और अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र कुमार भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखत: सवारियों से भरी मैक्स गंगा जी में गिरने से बड़ा हादसा,5 घायलों को SDRF ने किया रेस्क्यू,चालक सहित 6 लोग लापता,02 के शव बरामद..सर्चिंग अभियान जारी.

चुनावी जिम्मेदारी के साथ जनहित की जवाबदेही भी जरूरी

बेशक विधानसभा चुनाव लोकतंत्र का महत्वपूर्ण पर्व है और इसकी तैयारियां समय से पूरी करना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन प्रशासन की जिम्मेदारी केवल निर्वाचन प्रक्रिया तक सीमित नहीं होती। जनता की शिकायतों को सुनना, उनका निस्तारण कराना और विभिन्न विभागों की जवाबदेही तय करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें 👉  Video: देवस्थानम बोर्ड पर धामी का बयान. देखिए क्या बोले मुख्यमंत्री..

ऐसे में सवाल यह है कि क्या निर्वाचन तैयारियों के साथ-साथ जिला प्रशासन जनसुनवाई और लंबित जनशिकायतों की नियमित समीक्षा भी करेगा? क्या आम जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहले की तरह प्रभावी सुनवाई और समयबद्ध कार्रवाई मिलती रहेगी?

चुनाव की तैयारियां अपनी जगह जरूरी हैं, लेकिन जनता की समस्याएं चुनाव तक इंतजार नहीं कर सकतीं। प्रशासन के लिए असली चुनौती निर्वाचन की जिम्मेदारी निभाने के साथ आम नागरिकों के प्रति अपनी जवाबदेही बनाए रखना भी है.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें