संविधान दिवस पर धामी सरकार का बड़ा फैसला, अभियोजन विभाग को 25 लाख की अतिरिक्त धनराशि; कार्यालयों का होगा आधुनिकीकरण..

देहरादून: संविधान एवं विधि दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभियोजन विभाग को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं. नए आपराधिक कानूनों के प्रशिक्षण एवं जनजागरूकता के लिए विभाग को 25 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि दी जाएगी. वही इसके साथ ही अभियोजन कार्यालयों में कंप्यूटर एवं आधुनिक सुविधाओं का विस्तार और प्रदेश के सभी जनपदों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा.

26 नवंबर 2026 गुरुवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान दिवस हमें संविधान के आदर्शों और मूल्यों को अपने व्यवहार एवं कार्यशैली में उतारने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से सत्य, न्याय, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के लागू होने से अभियोजन अधिकारियों की जिम्मेदारी और महत्वपूर्ण हो गई है। इन कानूनों का उद्देश्य आपराधिक न्याय व्यवस्था को आधुनिक, सरल और नागरिक केंद्रित बनाना है।उन्होंने कहा कि अभियोजन विभाग आपराधिक न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है। साक्ष्यों का विधिक परीक्षण कर उन्हें न्यायालय में प्रभावी एवं निष्पक्ष तरीके से प्रस्तुत करना अभियोजन अधिकारियों की अहम जिम्मेदारी है। इससे पीड़ितों को न्याय दिलाने और आमजन का न्याय व्यवस्था पर विश्वास मजबूत करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें 👉  Good Work: उत्तराखण्ड पुलिस के “ऑपरेशन स्माइल” से लौटी 2509 परिवारों की मुस्कान..परिजनों ने की दिल से सराहना…DGP बोले-ऑपरेशन स्माइल केवल खोज न होकर मानवीय संवेदना एवं समर्पण का प्रतीक..

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विधि, समाजसेवा, चिकित्सा, शिक्षा एवं अभियोजन क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 12 विभूतियों को सम्मानित किया। इस दौरान ‘उत्तराखण्ड अभियोजन पत्रिका’ एवं ‘हमारा राज्य, हमारा कानून’ पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने विधि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा उपस्थित लोगों को संविधान की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: SSP देहरादून की सटीक रणनीति से कोबरा गैंग पर एक बार फिर कमर तोड़ कार्रवाई..₹23 लाख कीमत की बेशकीमती कोकिन के साथ 02 शातिर विदेशी पैडलर गिरफ्तार..नव वर्ष मसूरी पार्टी में सप्लाई होनी थी कोकीन..

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार न्याय व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए नए न्यायालय भवनों के निर्माण, पुराने भवनों के आधुनिकीकरण, ई-फाइलिंग, डिजिटल न्यायालयों और वर्चुअल सुनवाई जैसी सुविधाओं का विस्तार कर रही है। इससे दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को भी न्याय प्राप्त करने में आसानी हो रही है।उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में कानून का राज कायम रखना और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर अमल करना सरकार का संकल्प है। कानून का पालन बिना किसी भेदभाव के सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  ध्वस्तीकरण: हिमाचल बॉर्डर पछुवादून में अतिक्रमण के खिलाफ धामी सरकार के बुलडोजर गरजे..भारी पुलिस बल के बीच प्रशासन का एक्शन..

इस कार्यक्रम में विधायक विनोद चमोली, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल, सचिव गृह शैलेश बगौली, निदेशक अभियोजन एपी अंशुमान सहित पुलिस एवं अभियोजन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें