जिस घर की रखवाली की, उसी घर में डलवाया डाका!..भरोसे का गला घोंटकर केयरटेकर बना लूट का मास्टरमाइंड,12 लाख के जेवर उड़ाए..दून पुलिस ने 36 घंटे में तीन भाई-बहनों को दबोचा..

बुजुर्ग महिला ने जिस पर घर की सुरक्षा का भरोसा किया, उसी ने खोल दिए लुटेरों के लिए दरवाजे; आंखों में स्प्रे डालकर की गई थी लूट,

देहरादून:भरोसे की आड़ में बुनी गई साजिश और विश्वासघात की ऐसी कहानी, जिसने इंसानियत के रिश्तों को भी कटघरे में खड़ा कर दिया। जिस केयरटेकर को बुजुर्ग महिला ने अपने घर की रखवाली और देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी थी, उसी ने कथित तौर पर घर को लुटवाने की पूरी पटकथा लिख डाली। घर की सुरक्षा करने के बजाय उसने लुटेरों के लिए दरवाजा खोल दिया और अपने ही मालिक के घर को निशाना बनवा दिया।

बसंत विहार क्षेत्र के कांवली गांव में हुई करीब 12 लाख रुपये की इस सनसनीखेज लूट का दून पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल तीन भाई-बहनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी विंटर कार्निवल: मतदाता दिवस की शपथ दिला साइकिल रैली का SSP देहरादून ने किया उद्घाटन ..

थाना बसंत विहार पुलिस के मुताबिक, 22 नवंबर की रात करीब दो बजे आरोपी बुजुर्ग महिला के घर पहुंचे, घर का केयरटेकर होशियार सिंह पहले से वहां मौजूद था.उसने ही दरवाजा खोलकर अपने साथियों को अंदर बुलाया. इसके बाद बुजुर्ग महिला और उनकी नौकरानी की आंखों में स्प्रे डालकर उन्हें काबू किया गया। महिला के पहने हुए जेवरात जबरन उतरवाए गए और घर में रखे अन्य सोने-चांदी के आभूषण व नकदी लूटकर आरोपी फरार हो गए..

यह भी पढ़ें 👉  ग़जब: देहरादून शहर को महिलाओं के लिए असुरक्षित बताने वाली निजी कंपनी आयी बैकफुट पर..हमनें केवल एकेडमिक रिसर्च पाठ्यक्रम के लिए सर्वे रिपोर्ट तैयार की थी..न कि सुरक्षा सम्बन्धित पॉलिसी एनालिसिस के लिए:कंपनी..

घर का भेदी ही निकला सबसे बड़ा दुश्मन

इस पूरी वारदात में सबसे चौंकाने वाला खुलासा केयरटेकर होशियार सिंह की भूमिका को लेकर हुआ। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि लूट की योजना उसी ने बनाई थी। उसे घर के भीतर की पूरी जानकारी थी। इसी जानकारी का फायदा उठाकर उसने अपने साथियों को वारदात के लिए तैयार किया और उन्हें घर तक पहुंचाया। जिस व्यक्ति पर घर की चौखट सुरक्षित रखने का भरोसा था, उसी ने उस चौखट को लुटेरों के लिए खोल दिया।

कब्रिस्तान के पास से पकड़े गए तीनों आरोपी

घटना के खुलासे के लिए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चार पुलिस टीमों का गठन किया गया था। सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों से पूछताछ के बाद पुलिस को 25 नवंबर को सूचना मिली कि आरोपी लूट का माल लेकर देहरादून से बाहर भागने की फिराक में कांवली गांव स्थित कब्रिस्तान के पास मौजूद हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हिमांशु, नितिन और रुपा को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  पटवारी/लेखपाल पेपर लीक Case में 60 अभियुक्तों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाख़िल.40 परीक्षार्थी भी आए इस विधिक कार्रवाई की जद में.

गिरफ्तार तीनों आरोपी आपस में भाई-बहन हैं और बिजनौर जिले के चितावर गांव के रहने वाले हैं।

12 लाख के जेवरात बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने की चूड़ियां, मंगलसूत्र, अंगूठी, झुमकियां, मोती जड़ा कड़ा, चांदी की पायल, कमर की तिकड़ी, मोतियों की माला सहित अन्य आभूषण और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें