
देहरादून: आगामी विधानसभा चुनाव की आहट के बीच उत्तराखंड में शासन स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल तेज हो गया है। इसी क्रम में पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव करते हुए शासन ने 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। 25 नवंबर 2026 को जारी शासनादेश के तहत कई जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए गए हैं। वहीं पीएसी, आईआरबी, एसडीआरएफ, अभिसूचना और पुलिस मुख्यालय में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियों में व्यापक बदलाव किया गया है।
इस फेरबदल में नैनीताल, पौड़ी, टिहरी और ऊधमसिंह नगर समेत कई जिलों को नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मिले हैं। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
इन 17 आईपीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी:
1. मंजूनाथ टीसी – एसएसपी नैनीताल से सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर।
2. पंकज भट्ट – सेनानायक, 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर से सेनानायक, आईआरबी प्रथम, बेलपड़ाव।
3. मणिकांत मिश्रा – एसपी अभिसूचना से एसएसपी ऊधमसिंह नगर।
4. अमित श्रीवास्तव-I – एसपी सीआईडी सेक्टर देहरादून से एसपी अभिसूचना।
5. श्वेता चौबे – एसएसपी टिहरी से सेनानायक, आईआरबी द्वितीय।
6. अमित श्रीवास्तव-II – एसपी पुलिस मुख्यालय से एसपी चमोली।
7. देवेंद्र पींचा – सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर से एसएसपी पौड़ी।
8. अर्पण यदुवंशी – सेनानायक एसडीआरएफ से एसएसपी नैनीताल।
9. विशाखा अशोक भदाणे – सेनानायक आईआरबी द्वितीय से एसपी पुलिस मुख्यालय।
10. अजय गणपति कुमार – एसपी ऊधमसिंह नगर से सेनानायक एसडीआरएफ।
11. सर्वेश पंवार – एसएसपी पौड़ी से एसपी सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय।
12. जितेंद्र मेहरा – एसपी बागेश्वर से एसपी पुलिस मुख्यालय।
13. सरिता डोबाल – एसपी सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय से एसएसपी टिहरी।
14. हरीश वर्मा – सेनानायक आईआरबी प्रथम, बेलपड़ाव से सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर।
15. सुरजीत पंवार – एसपी चमोली से एसपी पुलिस मुख्यालय।
16. शाहजहां जावेद खान – अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात निदेशालय से एसपी फायर सर्विस।
17. जगदीश चंद्र – एसपी नगर नैनीताल से एसपी बागेश्वर।
चुनावी तैयारियों से पहले अहम प्रशासनिक बदलाव
प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आने वाले समय में कानून-व्यवस्था, पुलिसिंग और प्रशासनिक व्यवस्था की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है। ऐसे में पुलिस विभाग में एक साथ 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादलों को शासन का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है। अब नई तैनाती पाने वाले अधिकारियों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने और नई जिम्मेदारियों के अनुरूप कार्यभार संभालने की चुनौती होगी।












