STF का बड़ा एक्शन: ₹25 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, लोहाघाट से बरेली तक फैले नेटवर्क की तलाश..

4 किलो 100 ग्राम चरस बरामद, लोहाघाट से चरस जुटाकर बरेली में ऊंचे दामों पर बेचने की थी तैयारी

देहरादून/चम्पावत: उत्तराखण्ड में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत STF की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट और लोहाघाट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 4 किलो 100 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये आँकी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रांसफर: SSP देहरादून ने किये पुलिस दरोगाओं के ताबड़तोड़ तबादले..

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी लोहाघाट क्षेत्र से चरस एकत्रित कर उत्तर प्रदेश के बरेली में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था। आरोपी की पहचान सुरेश सिंह तिसल्ला पुत्र दान सिंह तिसल्ला, निवासी खतेड़ा मल्ला, थाना पंचेश्वर, जनपद चम्पावत के रूप में हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF अजय सिंह के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के बाद अब आरोपी से पूछताछ कर चरस की सप्लाई के स्रोत और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। STF आरोपी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगाल रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।इस कार्रवाई में STF की ओर से उपनिरीक्षक विनोद चंद्र जोशी, जगदीप नेगी सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे। वहीं लोहाघाट पुलिस टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत..रुद्रप्रयाग निवासी दोनों मृतक सहसपुर कंपनी में काम करते थे…

उत्तराखंड STF एसएसपी अजय सिंह द्वारा आमजन से नशे की तस्करी और अवैध बिक्री की सूचना पुलिस को देने की अपील करते हुए कहा कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  31st सेलिब्रेशन के लिए जा रहे हो पहाड़ों की रानी मसूरी . तो जान लीजिए नया ट्रैफिक प्लान, ताकि ना हो कोई परेशानी…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें