
रायवाला में घर के बाहर गाली-गलौज के बाद की थी फायरिंग, पुलिस ने लाइसेंसी रिवॉल्वर और चार खोखे किए बरामद..
देहरादून: रायवाला थाना क्षेत्र के हरिपुरकला में मामूली विवाद के दौरान भाई-बहन पर रिवॉल्वर से जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.पुलिस ने हमलावर के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवॉल्वर और चार खोखे भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर की रात करीब 10 बजे धर्मपाल उर्फ मुन्ना निवासी हरिपुरकला शिकायतकर्ता शिवम लिंगवाल के घर के सामने पहुंचा। आरोप है कि उसने वहां खड़ी मोटरसाइकिल और पड़ोसी की कार को लात मारते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। शिवम और उसकी बहन ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी और अधिक आक्रोशित हो गया। आरोप है कि उसने जेब से रिवॉल्वर निकालकर दोनों भाई-बहन पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि दोनों बाल-बाल बच गए। इस दौरान आरोपी ने उनकी कार संख्या UK08TA-9578 पर भी गोली चला दी. इस मामले में शिवम की तहरीर पर रायवाला कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 201/2026, धारा 109, 351 और 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
वही घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। और फिर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 24 नवंबर को रायवाला रोड के पास से 45 वर्षीय धर्मपाल उर्फ मुन्ना पुत्र प्रेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया..पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवॉल्वर और चार खोखे कारतूस बरामद किए हैं। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई ज़ारी है..
बरामदगी:
- घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवॉल्वर।
- चार खोखे कारतूस..











