आस्था:मुख्यमंत्री धामी ने गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था,प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास..गुरु नानक देव जी के सत्य, सेवा और समानता के संदेश को बताया मानवता के लिए प्रेरणास्रोत..

हेमकुंड साहिब रोपवे और रीठा साहिब में धर्मशाला निर्माण से धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा..

उधम सिंह नगर/खटीमा: कार्तिक पूर्णिमा एवं श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को खटीमा के पीलीभीत रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। यहां उन्होंने मत्था टेककर प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए अरदास की। गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं केवल सिख समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सत्य, सेवा, समानता और परोपकार का संदेश देकर समाज को प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

यह भी पढ़ें 👉  पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधियों पर नकेल कसती दून पुलिस..उत्तर प्रदेश का कुख्यात गैंगस्टर अवैध तमंचे/जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार..अभियुक्त सहारनपुर (रामपुर)लूटकांड में भी मुठभेड़ के दौरान हुआ था गिरफ्तार..

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र और राज्य सरकार सिख समाज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं। उत्तराखंड में हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना और रीठा साहिब के समीप धर्मशाला निर्माण जैसी महत्वपूर्ण पहल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के साथ धार्मिक पर्यटन को भी नई गति देंगी.. मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड विभिन्न धर्मों, संस्कृतियों और परंपराओं के समन्वय की भूमि है। राज्य सरकार धार्मिक स्थलों के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है..इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, दर्जाधारी राज्य मंत्री गंभीर सिंह धामी एवं किशन सिंह किन्ना, फरजाना बेगम, मेला समिति अध्यक्ष शेर सिंह दानू, हिमांशु बिष्ट, रनदीप पोखरिया, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और श्रद्धालु मौजूद रहे..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड Cyber Police को बड़ी सफ़लता: दुबई स्थित फर्जी शेल कंपनियों के जरिए 18 करोड़ के घोटालें का पर्दाफाश..शातिर साइबर क्रिमिनल पंजाब से गिरफ्तार..देशभर में 392 शिकायतें दर्ज..18 राज्यों की पुलिस कर रही थी अभियुक्त की तलाश..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें