शुभारंभ :झनकईया मेले से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, झनकईया और काला पुल पर बनेंगे भव्य स्नान घाट..

भारत-नेपाल की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है ऐतिहासिक झनकईया मेला, शारदा कॉरिडोर से धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया विस्तार..

उधम सिंह नगर खटीमा:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर खटीमा के ऐतिहासिक झनकईया गंगा स्नान मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शारदा तट पर पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने शारदा कॉरिडोर के अंतर्गत झनकईया और काला पुल के समीप नवनिर्मित पूर्णागिरि मंदिर क्षेत्र में स्नान घाटों के निर्माण की महत्वपूर्ण घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झनकईया मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत-नेपाल के सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंधों, लोक परंपराओं और आपसी सद्भाव का प्रतीक है। मेले में थारू समाज सहित विभिन्न समुदायों की सहभागिता, लोकगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक रीति-रिवाज इसे विशिष्ट पहचान देते हैं। उत्तर प्रदेश सहित सीमावर्ती क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और व्यापारी यहां पहुंचते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमनगर क्षेत्र में मिले युवक के शव की हुई पहचान.. हत्या के आशंका चलते SSP देहरादून द्वारा वर्कआउट के लिए टीमें गठित ..

सीमांत और जनजातीय क्षेत्रों के विकास पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सीमांत एवं जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना और पीएम-जनमन के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के लिए 50 हजार अतिरिक्त आवास स्वीकृत किए गए हैं।उन्होंने कहा कि जनजातीय महिलाओं को वन धन केंद्रों और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। साथ ही आश्रम पद्धति विद्यालयों, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों, आईटीआई और पॉलिटेक्निक जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अलर्ट: उत्तराखंड में हर दिन दुगुनी रफ्तार से बढ़ रहा कोरोना का आंकड़ा. जानिए पिछले 24 घंटो में कितने नए मामले आये सामने. *क्या है प्रदेश में ताजा हालात..*

शारदा कॉरिडोर से विकसित होंगे धार्मिक स्थल

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन, सिंचाई विभाग, नगर पालिका और जिला पंचायत को आपसी समन्वय से श्रद्धालुओं के लिए स्नान घाट, सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शारदा कॉरिडोर के अंतर्गत क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों का विकास किया जाएगा, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।मुख्यमंत्री ने प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने और सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने जैसे निर्णयों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 13 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि अतिक्रमणमुक्त कराई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  धरपकड़: पैरोल जम्प कर कई वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को दून पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से किया गिरफ्तार.. अभियुक्त वर्ष 2020 में चोरी के अपराध में गया था जेल..कोरोना के दौरान 90 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद से था फरार..

इस विशेष कार्यक्रम पर मुख्यमंत्री ने मेला परिसर में स्थानीय दुकानदारों से जलेबी और सिंघाड़े खरीदकर वोकल फॉर लोकल का संदेश भी दिया..कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहें..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें