रुड़की में नशे का कारोबार बेनकाब..मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं का धंधा,STF ने ट्रामाडोल कैप्सूल और अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ मेडिकल स्टोर संचालक क़ो दबोचा..

हरिद्वार/रुड़की :उत्तराखंड STF की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने रुड़की में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए एक मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मेडिकल स्टोर की आड़ में बिना वैध लाइसेंस नशीली दवाओं की खरीद-फरोख्त करने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार STF को गोपनीय सूचना मिली थी कि रुड़की स्थित जनता मेडिकल स्टोर में अवैध रूप से नशीली दवाओं का कारोबार किया जा रहा है। सूचना पर STF/ANTF की टीम ने औषधि निरीक्षक के साथ संयुक्त छापेमारी की. इस कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर पर मौजूद इरशाद (26) पुत्र गुलफाम, निवासी राजपुताबा, थाना बहादराबाद को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। इस दौरान उसके कब्जे से 682 ट्रामाडोल युक्त SPASMED कैप्सूल और 600 अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद हुईं।

यह भी पढ़ें 👉  सम्मान: उत्कृष्ट कार्य करने वाले 71 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर SSP दून ने किया सम्मानित…

एसटीएफ के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में कथित तौर पर बताया कि वह नशीली दवाएं खरीदकर लाता था और उन्हें फुटकर में बेचकर मुनाफा कमाता था। दवाओं के क्रय-विक्रय, भंडारण और बिक्री से संबंधित वैध लाइसेंस एवं दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका..STF ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना गंगनहर में NDPS एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: "आप"नेता के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।होटल के कमरे में मिला शव ।पुलिस जांच में जुटी। राजपुर थाना क्षेत्र का मामला।

STF एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक, प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा..

STF-ANTF की छापेमारी, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार।

यह भी पढ़ें 👉  राजपुर में नशे के सौदागर पर दून पुलिस का शिकंजा,5 लाख की चरस के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें