बड़ी ख़बर : उत्तराखंड में सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, 2027-28 में कई बड़े हाईवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी का लक्ष्य..

टनकपुर-बागेश्वर और बागेश्वर-कर्णप्रयाग मार्ग के चौड़ीकरण की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री धामी को दी प्रगति की जानकारी..

देहरादून: उत्तराखंड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास और चौड़ीकरण को लेकर केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण प्रगति की जानकारी दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर प्रदेश में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति और आगामी कार्ययोजना से अवगत कराया है….दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सितंबर 2026 में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को पत्र लिखकर टनकपुर-बागेश्वर, बागेश्वर-कर्णप्रयाग और ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाइन परियोजनाओं के अंतर्गत प्रस्तावित एस्केप टनलों को दो लेन के मोटर वाहन यातायात के अनुकूल बनाने का अनुरोध किया था।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार..लाखों की स्मैक बरामद..

इन प्रमुख मार्गों पर चल रहा काम

केंद्रीय मंत्री के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर टनकपुर से जौलजीबी तक 183 किलोमीटर मार्ग का दो लेन चौड़ीकरण पूरा हो चुका है.. जबकि चम्पावत बाईपास का 10 किलोमीटर कार्य प्रगति पर है. वही लोहाघाट और पिथौरागढ़ बाईपास को वर्ष 2027-28 में स्वीकृति देने का लक्ष्य है.

वही इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय राजमार्ग-109K पर जौलजीबी से बागेश्वर तक 190 किलोमीटर मार्ग में जौलजीबी-बंगापानी के 29 किलोमीटर हिस्से का कार्य स्वीकृत हो चुका है। बंगापानी से बागेश्वर तक शेष 160 किलोमीटर मार्ग की डीपीआर तैयार है। इसे भी वर्ष 2027-28 में स्वीकृत करने का लक्ष्य रखा गया है..इसी तरह बागेश्वर से कर्णप्रयाग तक 108 किलोमीटर मार्ग के दो लेन चौड़ीकरण की डीपीआर पूरी हो चुकी है। इसके लिए भी वर्ष 2027-28 में स्वीकृति का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रतिबंध: तीर्थ नगरी के सभी डिपार्टमेंटल स्टोर होंगे बंद..31 मार्च के बाद नहीं होगी इन स्टोर्स से शराब की बिक्री !..

राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर ऋषिकेश से उत्तरकाशी तक 143 किलोमीटर मार्ग का दो लेन चौड़ीकरण पूरा हो चुका है। वहीं उत्तरकाशी से गंगोत्री तक 100 किलोमीटर मार्ग में 14 किलोमीटर का कार्य स्वीकृत है और शेष 86 किलोमीटर के कार्य को वर्ष 2027-28 में स्वीकृति देने की योजना है।

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार पर विजिलेंस का वार.."नंदा गौरा योजना" में मिलने वाली धनराशि दिलाने के एवज़ में रिश्वत लेने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ती गिरफ्तार..

सीमांत क्षेत्रों की कनेक्टिविटी पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन परियोजनाओं में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। बेहतर सड़क सुविधाओं से पर्वतीय और सीमांत क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। साथ ही पर्यटन, व्यापार और सामरिक दृष्टि से भी प्रदेश को बड़ा लाभ होगा।

खास बात यह है कि वर्ष 2027-28 में प्रस्तावित स्वीकृतियों के बाद उत्तराखंड के कई महत्वपूर्ण पर्वतीय और सीमांत मार्गों के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें