
राहत-बचाव कार्यों में तेजी लाने, प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और तत्काल राहत उपलब्ध कराने के दिए निर्देश.. भोजन, आवास व चिकित्सा सुविधा तत्काल उपलब्ध कराने के भी आदेश..
उत्तरकाशी: जनपद उत्तरकाशी की मोरी तहसील के ग्राम पवाणी में भीषण अग्निकांड से कई आवासीय भवन जलकर नष्ट हो गए. इस घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है…अग्निकांड की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन से घटना की जानकारी ली और राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य और अग्निशमन विभाग की टीमों को आपसी समन्वय के साथ तत्काल कार्रवाई करने और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए है.



मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रभावितों के लिए भोजन, आवास, चिकित्सा सुविधा और आवश्यक राहत सामग्री की तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अग्निकांड से हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर प्रभावित परिवारों को नियमानुसार राहत राशि एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने को कहा..
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस संकट की घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता से खड़ी है। सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक प्रभावित परिवार तक तत्काल राहत पहुंचाना और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना है..मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों के सकुशल होने की कामना करते हुए उन्हें इस कठिन समय से उबरने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।













