17 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, आखिरकार दबोचा गया एक लाख का इनामी कुख्यात डकैत…

ऑपरेशन प्रहार में STF और दून पुलिस की बड़ी कामयाबी, पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड- शौकत अली; हत्या, लूट, डकैती और रंगदारी समेत 11 संगीन मुकदमें दर्ज....

देहरादून: उत्तराखण्ड एसटीएफ और दून पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए करीब 17 वर्षों से फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात हिस्ट्रीशीटर शौकत अली को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है. पुलिस के गिरफ्त में आया अभियुक्त वर्ष 2009 में देहरादून के वसंत विहार और हल्द्वानी में हुई डकैती की घटनाओं में वांछित चल रहा था.अभियुक्त के विरुद्ध हत्या, लूट, डकैती और रंगदारी समेत 11 संगीन मुकदमें पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज है ..

यह भी पढ़ें 👉  51 लाख क़ीमत की स्मैक के साथ दम्पति गिरफ्तार.. बरेली से तस्करी कर देहरादून ड्रग्स पैडलर को देनी थी सप्लाई.. 

पुलिस के मुताबिक, 23 जुलाई 2009 को देहरादून के वसंत विहार क्षेत्र में ओएनजीसी के तत्कालीन महाप्रबंधक नरेंद्र कुमार वर्मा के घर में पांच हथियारबंद बदमाशों ने घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और लूटपाट की थी। मामले में थाना वसंत विहार में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को अगस्त 2009 में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि शौकत अली फरार हो गया था।लंबे समय तक गिरफ्तारी से बचने पर आरोपी पर पहले 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था, जिसे बाद में बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया..

यह भी पढ़ें 👉  प्रभावी शिकंजा : भू-माफियांओं को नेस्तनाबूत करने में दून पुलिस की सख्त कार्यवाही ज़ारी...करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी कर फरार चल रहे अभियुक्त के घर की कुर्की..प्रॉपर्टी धोखाधड़ी में फरार चल रहें अभियुक्त पर प्रभावी नकेल...

पहचान छिपाकर बदलता रहा ठिकाने

पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी मेरठ से फरार होकर दिल्ली, बिहार और पश्चिम बंगाल में लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा। एसटीएफ और दून पुलिस की टीमें लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थीं। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी कोलकाता क्षेत्र में पहचान छिपाकर टाइल्स और पत्थर लगाने का काम कर रहा है। सूचना पर संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उसे थाना भाटपाड़ा, जनपद उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया।

हत्या से लेकर डकैती तक 11 मुकदमे दर्ज:

गिरफ्तार शौकत अली (54 वर्ष) निवासी अहमदनगर, थाना देहली गेट, मेरठ के खिलाफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड में हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2005 का हत्या का मुकदमा, वर्ष 2006 के रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट के मामले तथा देहरादून और हल्द्वानी की डकैती के मुकदमे भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ कानूनगो,जमीन पैमाइश के एवज में ली रिश्वत की रकम..

एसटीएफ और दून पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई को लंबे समय से फरार चल रहे इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार की बड़ी सफलता माना जा रहा है। उत्तराखण्ड पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वांटेड और इनामी अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ कि कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें