मुख्यमंत्री ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

मुख्यमंत्री आवास में जनसंवाद, सड़क-पानी से लेकर पेंशन और आर्थिक सहायता तक के मामले पहुंचे; ‘धन्य धन्य धामी जी’ गीत का भी किया विमोचन..

देहरादून :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यसेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, भूमि विवाद, आर्थिक सहायता और पेंशन से जुड़े मामले मुख्यमंत्री के सामने रखे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: फर्जी अभ्यर्थी बनकर सरकारी नौकरी की परीक्षा देने आये मुन्नाभाई को दून पुलिस ने दबोचा..

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनसमस्याओं का त्वरित और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। इसके लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।उन्होंने दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याओं पर विशेष ध्यान देने तथा पात्र लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति कार्यक्रम के दौरान 19 जून से 21जून तक हरिद्वार,ऋषिकेश और देहरादून के इन मार्गो पर डाइवर्ट रहेगा ट्रैफिक ..पुलिस छावनी की तर्ज़ पर सुरक्षा के पुख़्ता बंदोबस्त..

इस दौरान मुख्यमंत्री ने ‘धन्य धन्य धामी जी’ गीत एवं पोस्टर का विमोचन भी किया। गीत को निर्मल अनुरागी और अंजलि अनुरागी ने आवाज दी है, जबकि इसका संगीत निर्देशन रणजीत सिंह ने किया है।

यह भी पढ़ें 👉  दो साल से फरार ₹50 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार! दून पुलिस ने हरियाणा के पंचकूला से दबोचा, नाबालिग लड़की बरामद..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें