विधानसभा चुनाव से पहले विकास की सौगातें बांटने में जुटी धामी सरकार, मंगलौर को कन्या डिग्री कॉलेज और गंगनहर पर पुल की सौगात; कई बड़ी घोषणाएं..

मुख्यमंत्री धामी ने जन आशीर्वाद रैली में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, मंगलौर के समग्र विकास और किसानों के हित में जल्द फैसले का दिया भरोसा..

हरिद्वार:आगामी विधानसभा चुनावों की आहट के बीच उत्तराखंड में सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। मौजूदा धामी सरकार प्रदेशभर में विकास योजनाओं की घोषणाओं, जनसभाओं और जनसंपर्क कार्यक्रमों के जरिए जनता के बीच अपनी विकासपरक छवि को मजबूत करने में जुटी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर विकास कार्यों की सौगात देने के साथ स्थानीय जनसमस्याओं के समाधान का भरोसा भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में बुद्धवार को हरिद्वार के मंगलौर में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं।मुख्यमंत्री ने लिब्बरहेड़ी में कन्या डिग्री कॉलेज के नवनिर्माण और गंगनहर पर वर्षों से बंद पड़े पुल का निर्माण कराने की घोषणा कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी..वही इसके अलावा नारसन खुर्द में पक्के नाले का निर्माण, मंगलौर से गुरुकुल बाईपास की ओर सराय राजवाहे की पटरी का निर्माण, टिकौला कलां में सिलाखाला पर तटबंध तथा ब्रह्मपुर जट में सड़क निर्माण की भी घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 2 आईपीएस के ट्रांसफर,बागेश्वर ज़िले के नए SP अक्षय प्रहलाद कोंडे..

मुख्यमंत्री ने किसानों की मांगों पर कहा कि ट्यूबवेल के बिजली बिल माफ करने के प्रस्ताव का परीक्षण कराया जाएगा। वहीं, गन्ना मूल्य में वृद्धि को लेकर उन्होंने आश्वस्त किया कि इस वर्ष भी किसानों के हित में जल्द निर्णय लिया जाएगा..धामी ने कहा कि मंगलौर का समग्र विकास और प्रत्येक वर्ग का कल्याण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। क्षेत्र में स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  STF का शिकंजा: हरिद्वार चौहरे हत्याकांण्ड का कुख्यात इनामी अपराधी हिमाचल से गिरफ्तार,2 साल से था फ़रार.

मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक हजार से अधिक लोगों को आवास, 21 हजार से अधिक घरों में शौचालय तथा 32 हजार से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। जल जीवन मिशन के तहत 58 करोड़ रुपये से अधिक की 27 पेयजल पंपिंग योजनाएं स्वीकृत की गई हैं।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार देने और मातृशक्ति को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में पिछले पांच वर्षों में 36 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत 200 से अधिक लोगों को जेल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार: सोलर प्लांटों की फाइलें पास करने के एवज ₹40 हजार की रिश्वत लेने वाला उरेडा परियोजना अधिकारी गिरफ्तार..विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया ट्रैप...

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून और दंगा रोधी कानून जैसे फैसले सुशासन एवं मजबूत कानून व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं.उन्होंने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के प्रत्येक वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है और विकसित उत्तराखंड के संकल्प को पूरा करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

विधानसभा चुनाव से पहले आयोजित इस रैली में पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें