चुनाव से पहले जागा देहरादून जिला प्रशासन!..नदियों की सफाई से लेकर कूड़ा प्रबंधन तक याद आए जनहित के मुद्दे, डीएम ने अधिकारियों को दिए ताबड़तोड़ निर्देश..

आचार संहिता से पहले नए एसटीपी का निर्माण शुरू कराने की तैयारी, रिस्पना-बिंदाल में कूड़ा डालने वालों पर कार्रवाई के आदेश; 1.55 लाख सीवेज कनेक्शन के लक्ष्य के मुकाबले अब तक सिर्फ 73,767 घर जुड़े..

देहरादून: विधानसभा चुनाव की आहट के बीच देहरादून जिला प्रशासन भी अब शहर की बुनियादी समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय नजर आने लगा है। नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने से लेकर सीवेज व्यवस्था सुधारने, कूड़ा डंपिंग पर अंकुश लगाने और बायोमेडिकल वेस्ट के सुरक्षित निस्तारण तक, एक के बाद एक मुद्दों पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं. अब सवाल यह है कि लंबे समय से चुनौती बने इन मुद्दों पर अब दिखाई दे रही प्रशासनिक तेजी धरातल पर कितना असर दिखा पाएगी?….इसी क्रम में जिलाधिकारी देहरादून ने गुरुवार को जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक में अधिकारियों को रिस्पना और बिंदाल नदियों सहित गंगा की सहायक नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। खास बात यह है कि डीएम ने चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले प्रस्तावित नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण कार्य शुरू कराने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग्: चुनाव न लड़ने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हाईकमान को लिखा पत्र. पत्र के निकले जा रहे सियासी मायने.*जानिए क्या लिखा पत्र में..*

नदियों में कूड़ा डालने वालों पर कार्रवाई, सात नालों को एसटीपी से जोड़ने के निर्देश

डीएम ने रिस्पना और बिंदाल नदियों में कूड़ा-कचरा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही नदी किनारे संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर जाली और स्क्रीन लगाने के निर्देश दिए। सेप्टिक टैंकरों की नियमित निगरानी तथा उनसे निकलने वाले मल-मूत्र का निर्धारित एसटीपी में उपचार कराने के बाद ही निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा..वही नदियों में सीधे गिरने वाले सभी सात नालों को एसटीपी से टैप करने और जनपद के सभी घरों को सीवेज कनेक्शन से जोड़ने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। निर्माणाधीन एसटीपी का काम तेजी से पूरा करने तथा प्रस्तावित नए एसटीपी के लिए तत्काल आगणन तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई..01 दर्जन आदतन अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी..

सीवेज व्यवस्था के आंकड़े खोल रहे हैं हकीकत

इस बैठक में सामने आए आंकड़े शहर की सीवेज व्यवस्था की मौजूदा तस्वीर भी दिखाते हैं। अधिकारियों के अनुसार देहरादून में वर्तमान में 166.45 एमएलडी क्षमता के कुल 15 एसटीपी संचालित हैं। वहीं, 1,55,601 घरों को सीवेज कनेक्शन देने के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक केवल 73,767 घर ही जोड़े जा सके हैं। इसके अतिरिक्त सात नए एसटीपी प्रस्तावित हैं..यानी निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले अभी बड़ी संख्या में घरों को सीवेज नेटवर्क से जोड़ना बाकी है। ऐसे में नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने का लक्ष्य केवल बैठकों और निर्देशों से नहीं, बल्कि समयबद्ध निर्माण और प्रभावी क्रियान्वयन से ही पूरा हो सकेगा।

कूड़ा डंपिंग और अस्पतालों के कचरे पर भी प्रशासन सख्त

डीएम ने सभी शहरी निकायों को अपने क्षेत्रों के डंपिंग यार्ड का नियमित निरीक्षण करने तथा अनधिकृत स्थानों पर कूड़ा डंपिंग रोकने के निर्देश दिए। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का नगर निगम में अनिवार्य पंजीकरण कराने, कॉम्पेक्टर मशीनों से कूड़ा निस्तारण की निगरानी और बल्क वेस्ट जनरेटर के यहां गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण सुनिश्चित कराने को कहा।वही इसके अलावा अस्पतालों, मेडिकल लैब और क्लीनिकों से निकलने वाले बायोमेडिकल वेस्ट के सुरक्षित निस्तारण की भी नियमित जांच की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को पर्यावरणीय मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड DGP अशोक कुमार की बहुचर्चित "साइबर एनकाउंटर्स" पुस्तक पर गवर्नर हाउस में परिचर्चा कार्यक्रम,गवर्नर बोले साइबर सुरक्षा क्षेत्र में जागरूक करने वाली है ये पुस्तक..

इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार सहित जल संस्थान और जल निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

अब सवाल कार्रवाई का है!

विधानसभा चुनाव से पहले जिला प्रशासन की इन सक्रियताओं के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या शहर की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने, सीवेज कनेक्शन का लक्ष्य पूरा करने और कूड़ा प्रबंधन की वर्षों पुरानी समस्याओं का स्थायी समाधान हो पाएगा? जनता को बैठकों में दिए गए निर्देशों से अधिक उनके धरातल पर दिखाई देने वाले परिणामों का इंतजार है..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें