लो जी, तैयार हो जाओ अब चुनाव के लिए! जनता को वोट के लिए तैयार करने में जुटा जिला निर्वाचन कार्यालय..

विधानसभा चुनाव-2027 से पहले देहरादून में निर्वाचन तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, 50 जोनल और 239 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती; मतदान केंद्रों से लेकर संवेदनशील बूथों तक की होगी निगरानी..

देहरादून: विधानसभा चुनाव-2027 की आहट के साथ ही देहरादून में जिला निर्वाचन कार्यालय ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। अब प्रशासनिक मशीनरी के साथ निर्वाचन अधिकारियों की सक्रियता भी बढ़ने लगी है। चुनाव से पहले मतदान केंद्रों की व्यवस्था, संवेदनशील और क्रिटिकल बूथों की पहचान तथा चुनावी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है। साफ है कि अब जिला प्रशासन चुनावी मोड में आ चुका है और जनता को मतदान के लिए तैयार करने की दिशा में निर्वाचन अधिकारी जुट गए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को परेड ग्राउंड स्थित बॉक्सिंग हॉल में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के लिए नियुक्त जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया गया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्वयं प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचकर अधिकारियों की शंकाओं का समाधान किया और उन्हें चुनावी जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर रहने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  मुन्नाभाई को दून पुलिस ने राजस्थान से किया गिरफ्तार..SSC की MTS की परीक्षा में अपनी जगह दूसरे को भेजने वाला अभियुक्त 08 माह से चल रहा था फरार…

डीएम ने स्पष्ट कहा कि विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, निर्विघ्न और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही या चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने के निर्देश दिए।

मतदान केंद्रों की होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग, संवेदनशील बूथों पर विशेष नजर

निर्वाचन तैयारियों के तहत जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचने वाले रास्तों, भवनों की स्थिति, सड़क से दूरी, बिजली-पानी सहित न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं, नेटवर्क एवं कनेक्टिविटी की उपलब्धता का विस्तृत आकलन करना होगा।वही इसके साथ ही वर्नेबल और क्रिटिकल मतदान केंद्रों की मैपिंग कर उनका अलग डेटाबेस तैयार किया जाएगा, ताकि चुनाव के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में समय रहते आवश्यक सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।

यह भी पढ़ें 👉  STF का बड़ा साइबर स्ट्राइक: साइबर डिजिटल अरेस्ट-ठगी का SIM Box नेटवर्क ध्वस्त… विदेशी/VoIP कॉल को भारतीय लोकल नंबर में बदलकर पहचान छिपाने का खेल बेनकाब, बांग्लादेश कनेक्शन से जुड़े गिरोह का मुख्य सदस्य गिरफ्तार...

50 जोनल और 239 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की जिम्मेदारी

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के लिए नियुक्त 50 जोनल मजिस्ट्रेटों में से 46 तथा 239 सेक्टर मजिस्ट्रेटों में से 218 अधिकारी उपस्थित रहे। डीएम ने सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों और निर्वाचन प्रक्रियाओं को गंभीरता से समझने तथा समयबद्ध तरीके से रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र कुमार तथा मास्टर ट्रेनर विक्रम सिंह भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  राहत:पवाणी गांव के अग्निकांड पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम धामी, हर प्रभावित परिवार को ₹5 लाख की मदद का ऐलान..

अब सवाल यह है कि, चुनावी तैयारियों के साथ मतदाता जागरूकता अभियान कितनी तेजी से आगे बढ़ेगा?.मतदान केंद्रों की मैपिंग, बूथों की व्यवस्था और अधिकारियों की तैनाती के बाद अगली बड़ी चुनौती अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करना और निष्पक्ष चुनाव का भरोसा कायम करना होगा। फिलहाल देहरादून जिला प्रशासन की गतिविधियां बता रही हैं कि विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी का काउंटडाउन शुरू हो चुका है…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें