
उत्तराखण्ड में पहली बार SIM Box के माध्यम से संचालित अवैध टेलीकॉम गेटवे का भंडाफोड़..114 अवैध सिम कार्ड सहित 02 SIM Box, 77 एंटीना, राउटर, मोबाइल एवं अन्य उपकरण बरामद.
देहरादून /उधमसिंह नगर- बाजपुर: साइबर अपराधियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड STF और साइबर कुमाऊँ टीम ने बाजपुर, ऊधमसिंहनगर में संचालित एक अवैध SIM Box टेलीकॉम गेटवे अंतर्राष्ट्रीय साइबर क्राइम का पर्दाफाश किया है। एसटीएफ में इस गिरोह के सदस्य कादिर अली पुत्र जाबिर अली,निवासी मुरादाबाद को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 02 SIM Box, 77 एंटीना, 114 एयरटेल सिम कार्ड, मोबाइल फोन, इंटरनेट राउटर एवं अन्य टेलीकॉम उपकरण बरामद किया है..



वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स की साइबर टीम द्वारा काफी समय से अवैध SIM Box के सम्बन्ध में सूचना विकसित कर कार्यवाही के प्रयास किये जा रहे थे,साथ ही इस सम्बन्ध STF टीम दूरसंचार विभाग DoT के लगातार सम्पर्क में थी,इसी क्रम में बाजपुर क्षेत्र में एक मकान से SIM Box के माध्यम से अवैध टेलीकॉम गेटवे संचालित किये जाने सम्बन्धी इनपुट प्राप्त हुए. ऐसे प्राप्त इनपुट के आधार पर STF की साइबर टीम द्वारा बाजपुर के मुडिया, ईदगाह के पास स्थित मकान पर दबिश दी गई, इस दौरान SIM Box के माध्यम से अवैध टेलीकॉम गेटवे संचालित कर रहे अभियुक्त कादिर अली पुत्र जाबिर अली, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी मिलक जुम्मावाली, ग्राम बेरखेड़ा चक, थाना भगतपुर, जनपद मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। मौके से 02 SIM Box, 77 एंटीना, 114 एयरटेल सिम कार्ड, मोबाइल फोन, इंटरनेट राउटर एवं अन्य टेलीकॉम उपकरण बरामद किए गए. वही अभियुक्त के विरूद्ध सुसंगत प्राविधानों के अन्तर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
बाईट :अजय सिंह, एसएसपी, STF, उत्तराखंड..
ऐसे चल रहा था अवैध टेलीकॉम गेटवे का खेल
एसटीएफ, एसएसपी अजय सिंह के अनुसार जांच में सामने आया कि गिरफ्तार साइबर अभियुक्त कादिर अली SIM Box के माध्यम से विदेशी एवं इंटरनेट (VoIP) कॉल्स को भारतीय लोकल मोबाइल कॉल्स में परिवर्तित कर रहा था। इसके कारण कॉल प्राप्त करने वाले व्यक्ति के मोबाइल पर विदेशी नंबर के स्थान पर भारतीय मोबाइल नंबर दिखाई देता था और कॉल करने वाले की वास्तविक पहचान एवं लोकेशन छिपाने में मदद मिलती थी।अवैध गेटवे में अलग-अलग व्यक्तियों की आईडी का दुरुपयोग कर प्राप्त किए गए सिम कार्डों का इस्तेमाल किया जा रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त का सम्पर्क बांग्लादेश के साइबर अपराधियों से होना तथा उनके माध्यम से आर्थिक लाभ प्राप्त करना सामने आया है। अभियुक्त द्वारा उक्त गेटवे को करीब 07 माह से संचालित किया जाना बताया गया है।
अभियुक्त पूर्व में भी साइबर अपराधियों के सम्पर्क में रहा है तथा वर्ष 2023 में थाना कटघर, जनपद मुरादाबाद से SIM Box के माध्यम से अवैध टेलीकॉम गेटवे संचालित करने के मामले में गिरफ्तार हो चुका है और वर्तमान में जमानत पर है। STF द्वारा अभियुक्त के साइबर नेटवर्क, विदेशी सम्पर्क, बैंक खातों एवं अन्य सहयोगियों के सम्बन्ध में गहनता से जांच की जा रही है।
साइबर अपराध में SIM Box का इस्तेमाल
• विदेशी/VoIP कॉल्स को भारतीय लोकल नंबर के रूप में प्रदर्शित करना।
• कॉलर की वास्तविक पहचान एवं लोकेशन छिपाने का प्रयास करना।
• फर्जी/दूसरों के दस्तावेजों पर जारी सिम कार्डों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल।
• डिजिटल अरेस्ट, फर्जी अधिकारी बनकर ठगी एवं अन्य साइबर अपराधों में उपयोग।
• अवैध टेलीकॉम एक्सचेंज के माध्यम से सरकारी राजस्व एवं टेलीकॉम कंपनियों को आर्थिक नुकसान पहुंचाना।
गिरफ्तार अभियुक्त
कादिर पुत्र जाबिर अली उम्र करीब 24 वर्ष निवासी मिलक जुम्मावाली ग्राम बेरखेड़ा चक थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद उ0प्र0..
बरामदगी:
· 02 SIM Box (32 स्लॉट)
· 77 SIM Box एंटीना
· 114 Airtel SIM कार्ड
· 01 Airtel इंटरनेट राउटर
· 01 Samsung A35 मोबाइल मय SIM
· LAN/USB केबल एवं कनेक्टर
· 02 AC Adapter, 02 Power Cable
· 01 फाइबर वायर, 01 मीडिया कन्वर्टर
· 01 एक्सटेंशन बोर्ड एवं अन्य टेलीकॉम उपकरण
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1. FIR No. 250/2023 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि एवं धारा 4, 20, 21, 25 भारतीय तार अधिनियम, 1885
थाना कटघर, जनपद मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश।
2. FIR No. 541/2023 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम थाना कटघर, जनपद मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF ने कहा कि SIM Box जैसी तकनीक के माध्यम से पहचान छिपाने का प्रयास करने वाले साइबर अपराधियों के विरुद्ध STF द्वारा आधुनिक साइबर फॉरेंसिक एवं तकनीकी संसाधनों की सहायता से प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। फर्जी दस्तावेजों पर सिम उपलब्ध कराने वाले एजेंटों एवं नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।









