जालसाज:2 साल से फरार जमीन धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, कूटरचित दस्तावेजों से तैयार किया था मुख्तारनामा! हरियाणा के जमीन मालिक की जगह खुद को खड़ा कर रची धोखाधड़ी की साजिश, NETGRID की मदद से दून पुलिस ने सहारनपुर से दबोचा..

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप..

देहरादून: जमीन धोखाधड़ी के मामले में दून पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एसएसपी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए विकासनगर पुलिस ने फर्जी मुख्तारनामे के जरिए जमीन की रजिस्ट्री कराने के मामले में करीब दो साल से फरार चल रहे आरोपी उदित कुमार वर्मा को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  12 से 15 दिसम्बर को उत्तराखण्ड में आयोजित होगी 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड अरोग्य एक्सपो..आयोजन की पुख़्ता तैयारीयों लेकर मुख्य सचिव ने दिए सम्बन्धित विभागों को महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दिशानिर्देश..

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर हरियाणा निवासी जमीन मालिक अरुण कुमार अग्रवाल के नाम का फर्जी आधार कार्ड तैयार करने और उसमें अपनी फोटो लगाकर फर्जी मुख्तारनामा बनवाने का आरोप है। इसी दस्तावेज के आधार पर हरबर्टपुर स्थित जमीन की रजिस्ट्री कराने और दाखिल-खारिज करवाने का मामला सामने आया था।

इस संबंध में 28 जून 2024 को विकासनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी की पहचान के लिए पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड में इस्तेमाल की गई तस्वीर को NETGRID पोर्टल के माध्यम से सत्यापित किया। इसके बाद मिली जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे 13 अक्टूबर 2026 को सहारनपुर के मंडी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  MBBS छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले उसके सहपाठी छात्र को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार..

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि गुरुबचन सिंह उर्फ बब्बू सरदार ने उसे जमीन का फर्जी मालिक बनकर मुख्तारनामा तैयार कराने के लिए लालच दिया था। पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य आरोपियों के खिलाफ पहले ही आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  ध्वस्तीकरण: हिमाचल बॉर्डर पछुवादून में अतिक्रमण के खिलाफ धामी सरकार के बुलडोजर गरजे..भारी पुलिस बल के बीच प्रशासन का एक्शन..

दून पुलिस का कहना है कि जमीन से जुड़े फर्जी दस्तावेजों और धोखाधड़ी के मामलों में कार्रवाई जारी रहेगी।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें