बड़ी खबर: CM धामी की DM-SSP को दो टूक, सड़कें गड्ढामुक्त हों; लापरवाही पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही!..चार घंटे से अधिक चली मैराथन बैठक में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और जनसुविधाओं की समीक्षा; 1 नवंबर तक सीवर-पेयजल के अधूरे काम पूरे करने के निर्देश..

कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा..त्योहारों पर अलर्ट: सुरक्षा, ट्रैफिक और स्वच्छता पर सख्ती..जनता को राहत..राजस्व मामलों का समयबद्ध निस्तारण:CM

देहरादून-से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ चार घंटे से अधिक समय तक मैराथन बैठक कर विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और जनसुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

सड़कों की बदहाली पर सीएम धामी सख्त
मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कर गड्ढामुक्त अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी जल्द सड़क मार्ग से प्रदेश का दौरा करेंगे। कहीं सड़क टूटी मिली या मरम्मत कार्य में लापरवाही सामने आई, तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। सीवर और पेयजल पाइपलाइन के अधूरे कार्य एक नवंबर तक पूरे करने और खोदी गई सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित 03 दिवसीय ‘उपवा दीवाली मेले' का मुख्यमंत्री धामी ने किया गया शुभारंभ..पुलिस परिवार के दिव्यांग परिजनों को बांटे कृत्रिम अंग/उपकरण.. मेधावी बच्चों/राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर खेलो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टैब/स्मार्ट वॉच वितरित कर किया उनका उत्साहवर्धन..

जनता को दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी राहत
सीएम ने राजस्व मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने और आम लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने देने को कहा। जिला योजना के कार्यों में गुणवत्ता, समयसीमा और धनराशि के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए अधिकारियों को नियमित फील्ड निरीक्षण के निर्देश दिए गए।

त्योहारों पर सुरक्षा और ट्रैफिक की पुख्ता व्यवस्था
नवरात्र और दीपावली के मद्देनजर बाजारों, मंदिरों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को कहा गया। मसूरी, नैनीताल, हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए पहले से ट्रैफिक प्लान तैयार करने, पार्किंग और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस थानों में शिकायत लेकर आने वाले हर व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनी जाए और संज्ञेय अपराधों में नियमानुसार तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Watch Live: विजय सम्मान रैली देहरादून से राहुल गांधी का संबोधन (Live)

ऑपरेशन कालनेमि और सत्यापन अभियान में तेजी
मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन कालनेमि और सत्यापन अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश देते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई करने को कहा। साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के तहत पात्र मतदाताओं के नाम शामिल करने और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

कुंभ-2027 की तैयारियों पर हर सप्ताह नजर
हरिद्वार कुंभ-2027 से जुड़ी परियोजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा और वरिष्ठ अधिकारियों के संयुक्त स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिए गए। सड़क, घाट, पुल, पार्किंग, पेयजल, सीवरेज और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े कार्य समयसीमा में पूरे करने को कहा गया। परियोजनाओं में देरी होने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सुशासन:राज्य की कानून-व्यवस्था,सड़कों की सुधारीकरण सहित अन्य जनहित से विषयों पर मुख्यमंत्री धामी ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक.....पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता :CM धामी...

आपदा राहत, स्वास्थ्य सेवाओं और वन्यजीव हमलों पर भी निर्देश
मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने, दुर्गम क्षेत्रों में डॉक्टरों और एएनएम की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य वैन को नियमित रूप से संचालित करने को कहा। भालू और तेंदुए के हमलों को रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने और प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश भी दिए गए।

मुख्यमंत्री ने प्रभारी सचिवों को प्रत्येक 15 दिन में आवंटित जनपदों का भ्रमण कर विकासखंडवार समीक्षा करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन का उद्देश्य केवल कागजों पर प्रगति दिखाना नहीं, बल्कि योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना है। जनहित के कार्यों में लापरवाही, अनावश्यक देरी और जिम्मेदारी से बचने की प्रवृत्ति पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें