
देहरादून: उत्तराखंड में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन में अहम भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुसार, प्रदेश में 96,400 से अधिक MSME इकाइयां सक्रिय हैं, जिनके माध्यम से 4.70 लाख से अधिक रोजगार के अवसरों का सृजन हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि MSME क्षेत्र का विस्तार आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में बढ़ते कदमों का प्रतीक है। राज्य सरकार का संकल्प है कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हों और स्थानीय उद्यमियों एवं उद्योगों को प्रोत्साहन मिले।
उन्होंने कहा कि स्थानीय उद्यमों को मजबूत बनाने और रोजगार के नए अवसर विकसित करने से उत्तराखंड के विकास एवं समृद्धि को नई गति मिलेगी। राज्य में MSME क्षेत्र का विस्तार युवाओं के लिए आजीविका के अवसर बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण है।












