
देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच उत्तराखंड के विकास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रदेश की विशिष्ट पहचान को और मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार उत्तराखंड के समग्र विकास, जनकल्याण और सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति देने के साथ आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना सरकार की प्राथमिकता है।













