तेज रफ़्तार का कहर: ONGC चौक के पास फिर से बेक़ाबू कार का कहर..डिवाइडर और बाइक को रौंदकर कर पेड़ में दे मारी कार..खतरनाक वीडियो..

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की सड़कों पर तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है.मंगलवार देहरादून के ONGC चौक के पास एक बार फिर बेक़ाबू कार का जबरदस्त हादसा हुआ. कैंट क्षेत्र से ONGC चौराहे की तरफ आ रही कार बेकाबू कार पहले डिवाइडर से टकराई और बाइक सवार को रौंदा इसके बाद फिर खरतनाक तरीक़े से पेड़ से जा टकराई..कार की चपेट में आने बुलेट चालक चोटग्रस्त होकर दूर जा गिरा.इस हादसे में कार में सवार तीन युवतियां, कार चालक बुरीतरह घायल हुए हैं..ग़नीमत रहा कि दुर्घटना के होते ही पुलिस और राहगीरों ने सड़क पर पड़ी उलटी कार को सीधा कर सभी घायलों को समय रहते तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुँचाया..पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है.उसका मेडिकल करा आगे की कार्रवाई जारी हैं..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू ऑपरेशन: SDRF Commandant ने टनल में फंसे श्रमिकों से बात कर सुरक्षित रेस्क्यू का दिया भरोसा… श्रमिकों तक रसद सहित आवश्यक दवाईयां पहुँचाने से बड़ी राहत..रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर..

वीडियो घटना स्थल..

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम के समय कार चालक नीरज बोहरा गंढीकैंट की ओर से बल्लूपुर की तरफ आ रहे थे.तभी तभी अचानक RIMC के निकट तेज रफ्तार कार ने नियंत्रण खो दिया,जिस कारण कारण बेकाबू कार डिवाइडर को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार को टक्कर मार दूसरी साइड पर पेड़ से टकरा गई. कार से टकराने वाला बुलेट चालक  बुरी तरह से घायल होकर दूर जा गिरा.. बताया जा रहा हैं कार इतनी तेज रफ्तार से पेड़ से टकराई कि उसका टायर ही फट गया. हादसे का शिकार हुई कर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. राहगीरों और पुलिस ने पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी कार से बमुश्किल कार सवार घायलों को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचा.गनीमत रहा कि इस भयंकर सड़क दुर्घटना में कोई जनहानि की खबर नहीं है..हादसें के वक्त घटनास्थल पर जुटे लोगों का कहना है कि चालक ने शराब पी रखी थी,ऐसे में केंट पुलिस द्वारा चालक का मेडिकल करा आगे की कार्यवाही जारी हैं..

यह भी पढ़ें 👉  पहल: थोड़ा इंतज़ार, अब 10 मिनट में देहरादून से मसूरी पहुचाने की तैयारी में सरकार । जल्द शुरू होगी हैलीसेवा ,हेलीपोर्ट के लिए जगह चिन्हित..

कार दुर्घटनाग्रस्त घायल लोग

1-नीरज बोरा निवासी वसंत विहार (कार चालक)

2-परी निवासी विजय पार्क,देहरादून.

3-अन्यया निवासी विजय पार्क,देहरादून

4-लतिका निवासी विजय पार्क,देहरादून.

5- हरीश चमोली निवासी अनार वाला जोड़ी गांव (बुलेट चालक)देहरादून.

यह भी पढ़ें 👉  सराहनीय: गुजरात और बिहार पुलिस ने कहा-शुक्रिया देहरादून पुलिस..गुजरात के मेहसाणा में डकैती की वारदात से पहले ही गिरफ्तार शशांक गैंग के कुख्यात विकास कुमार की गिरफ्तारी बड़ी सफलता..गिरफ्तार अभियुक्त विकास थाना सोनापुर (बिहार) से हत्या व बैंक डकैती में वांटेड..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें