हादसा :मसूरी रोड पर खाई में गिरी कार..2महिला सहित 04 पर्यटकों की मौत..SDRF और पुलिस एजेंसियों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन…

हादसे का शिकार हुए पर्यटक-हरियाणा, गाजियाबाद और दिल्ली के रहने वाले थे…

देहरादून : मसूरी रोड के झड़ीपानी इलाके में बुद्धवार (10जून 2026) की सुबह लगभग 09बजे के आसपास पर्यटकों की एक कार गहरी खाई में गिरने से दो महिला सहित चार लोगों की मौत की दुःखत ख़बर सामने आयी है.हादसे का शिकार हुए लोग हरियाणा,गाजियाबाद और दिल्ली (करोल बाग)के रहने वाले थे.. जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त कार में पर्यटक उत्तरकाशी से मसूरी की ओर आ रहे थे तभी मसूरी रोड़ झड़ीपानी (कोहल्लू पानी )के पास पर्यटकों के सेलेरियो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी.स्थानीय लोगों के अनुसार यह घटना 10जून 2026 की सुबह लगभग 9:00 बजे के आसपास हुई. कार सवार पर्यटकों ने इस हादसे से कुछ देर पहले ही स्थानीय दुकानों से कुछ सामान खरीदा, इसके बाद जैसे ही वह लोग कुछ दूर निकलें उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई.घटना की सूचना मिलते ही राहत बचाव दल एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस सहित फायर सर्विस एजेंसियों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. गहरी खाई में गिरे शवों को बाहर निकाल पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की गई..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: जनपद देहरादून के सभी हिस्ट्रीशीटरों की थानों में कराई गई परेड..हिस्ट्रीशीटरों को किसी भी अपराध में संलिप्त न होने की स्पष्ट चेतावनी…शिकायत आने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई के सख़्त निर्देश: SSP दून..

SDRF के अनुसार 10 जून 2026 को मसूरी रोड स्थित झड़ीपानी क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस, SDRF, फायर सर्विस एवं अन्य बचाव एजेंसियों की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुँचीं तथा संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान प्रारम्भ किया गया.DCR देहरादून की सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से अपर उप निरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में SDRF टीम मौके पर पहुँची। अत्यंत दुर्गम एवं ढलानों के बीच राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है। पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में सवार चारों व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी है. बचाव टीमों द्वारा मृतकों के शवों को गहरी खाई से निकालकर मुख्य सड़क मार्ग तक लाने का कार्य किया गया. अग्रिम विधिक कार्यवाही पुलिस द्वारा की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम रेड अलर्ट: लगातार भारी बारिश के चलते मुश्किलें बढ़ी..मसूरी मार्ग मालसी पर पुलिया क्षतिग्रस्त..सहस्त्रधारा रोड पर चार मंजिला इमारत का पुस्ता गिरने से ख़तरा बढ़ा !..

पुलिस के अनुसार मृतकों का विवरण—

  1. सत्यप्रकाश, निवासी सोनीपत, हरियाणा
  2. मानित, उम्र 19 वर्ष, निवासी गाजियाबाद
  3. सविता, उम्र 48 वर्ष, पत्नी धर्मवीर, निवासी गाजियाबाद
  4. संगीता, उम्र 46 वर्ष, पत्नी टीटू, निवासी करोलबाग, दिल्ली..
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें