एक्शन : हरिद्वार,उधम सिंह नगर,नैनीताल,देहरादून जिले में सरकारी भूमि खुर्दबुर्द पर एक्शन.. अतिक्रमण/घुसपैठियों के खिलाफ गरजा बुलडोजर..


देहरादून/हरिद्वार :जिले में सिंचाई विभाग और अन्य सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से काबिज अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ धामी सरकार के बुलडोजर गरजने लगे है।ऐसा ही अभियान देहरादून,नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले में भी शुरू हुआ है, उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे।

हरिद्वार जिले में बहुत से भूमि ऐसी है जोकि है तो उत्तराखंड में किंतु इस पर यूपी सिंचाई विभाग का कब्जा है उन्हें गंगा नहरों की मेंटेनेंस के लिए ये भूमि मिली हुईभा लेकिन इस पर यूपी बिहार बंगाल आदि राज्यों के घुसपैठियों ने अवैध कब्जे करके कच्चे पक्के मकान बना लिए। जिला प्रशासन ने आज धनौरी क्षेत्र में पुलिस बल और यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ टीम बना कर बुलडोजरों से सैकड़ों अतिक्रमणों को ध्वस्त कर दिया।
डीएम हरिद्वार मयूर दीक्षित ने बताता कि सैकड़ों एकड़ भूमि को आज अतिक्रमण मुक्त कराया गया है, आगे कांवड़ और कुंभ को देखते हुए ये अभियान और तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  VIDEO: अपना पुष्कर फ्लॉवर भी है और फायर भी, ना कभी झुकेगा, ना कभी रुकेगा: राजनाथ सिंह . आप भी सुनिए रक्षामंत्री का यह अंदाज…

उधम सिंह नगर जिले में पहाड़गंज की बस्ती को ध्वस्त करने की तैयारी की जा रही है।
ये बस्ती सरकारी जमीन पर कब्जा करके भू माफियाओं ने बाहरी लोगों को सौ सौ रु के स्टाम्प पेपर पर बेची,जिला प्रशासन ने अब अवैध रूप से बसे 199 लोगों को जमीन खाली करने, का नोटिस थमा दिया है ।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस मुख्यालय हुआ सख्त..भूमि संबंधी धोखाधड़ी मामलों में रेंज IG स्तर पर कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश..सभी SSP/SP's को इन संवेदनशील मामलों में नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश...

उधम सिंह नगर जिले में नजूल, सीलिंग और अन्य सरकारी जमीनों को भू माफिया खुर्दबुर्द कर यूपी बिहार से आए मुस्लिम लोगों की बस्तियां बसाने में लगे है।

यह भी पढ़ें 👉  Well Done:- नकली दवा फैक्ट्री प्रकरण में दून पुलिस की बडी कार्यवाही..दिल्ली सहित देश में 44 स्थानों पर विगत 02 वर्षों में लगभग 07 करोड मूल्य की नकली दवाओं की सप्लाई...देहरादून SSP की स्पेशल गठित टीम नकली दवाओं की जब्तीकरण के लिए इन राज्यों में रवाना.

नैनीताल जिले में काठगोदाम पुल से नैनीताल हाईवे के अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया है।
डीएम ललित मोहन रयाल ने बताया है कि काठगोदाम में नए पुल का निर्माण होना है इसके लिए अतिक्रमण हटाया गया है।

देहरादून में जिलाधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि पछुवा दून में ,सहस्त्रधारा क्षेत्र में और मसूरी क्षेत्र में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया गया है।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें