सावधान: कोरोना की बढ़ने लगी रफ़्तार. उत्तराखंड आ रहे पर्यटकों के लिए ,ये हुआ बेहद जरुरी..

उत्तराखंड!

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले चार सप्ताह का आंकड़ा देखें तो मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। इस सप्ताह राज्य में बीते पिछले 10 सप्ताह से सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। प्रदेश में सैंपलों की जांच भी बहुत कम हो रही है। ऐसे में माना जा रहा है की जांच बढ़ाई गई तो मरीजों की संख्या में इजाफा तय है।

यह भी पढ़ें 👉  वारदात: राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद। तीन हत्याओं से दहला दून। पुलिस के लिए अपराधी बने चुनौती। देहरादून और विकासनगर में हुई हत्या की वारदात।

राहत की बात यह है कि राज्य में ओमीक्रोन का कोई भी मामला अभी तक नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है।

यह भी पढ़ें 👉  मुठभेड़: शातिर बदमाशों के साथ दून पुलिस की फिर से मुठभेड़..बदमाश को लगी गोली.. गिरफ्तार..धरपकड़ के दौरान रायवाला के छिद्रवाला में चेकिंग के दौरान घटना..दोनों बदमाशों के खिलाफ कई संगीन दर्ज..

संक्रमण को देखते हुए लगातार बॉर्डर पर चेकिंग की जा रही है। वही अब प्रदेश में टूरिस्ट सीजन भी शुरू हो गया है खासतौर पर उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों से पुलिस ने अपील की है कि वह कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़ का सर्टिफिकेट और आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट जरूर साथ लेकरआए।

यह भी पढ़ें 👉  इंश्योरेंस पॉलिसी को निवेश कराने के नाम पर 1.30 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें