बड़ी गिरफ्तारी: बाबा तरसेम सिंह हत्याकाण्ड में अंडरग्राउंड वांटेड ईनामी बदमाश बाबा अनूप सिंह को STF ने हरिद्वार क्षेत्र से किया गिरफ्तार…

तरसेम सिंह हत्याकांड में उत्तराखंड पुलिस द्वारा 10वीं गिरफ्तारी..

SSP एसटीएफ की मैनुअल पुलिसिंग का दिखा असर..

हरिद्वार/देहरादून: बाबा तरसेम सिंह के चर्चित हत्याकाण्ड में अंडरग्राउंड चल वांटेड 25 हजार के ईनामी बदमाश बाबा अनूप सिंह को उत्तराखंड एसटीएफ टीम ने थाना श्यामपुर क्षेत्र के हरिद्वार से गिरफ्तार किया हैं..STF के अनुसार तरसेम सिंह हत्याकाण्ड के पश्चात अंडरग्राउंड हुए इस अपराधी की तलाश में एसटीएफ ने कई राज्यों में छापेमारी की थीं.तरसेम सिंह हत्याकाण्ड में शामिल प्रमुख षड़यन्त्रकारियों में से एक है बाबा अनूप सिंह हैं.तरसेम सिंह हत्याकांड में उत्तराखंड पुलिस द्वारा की गई ये 10वीं गिरफ्तारी हैं..

Oplus_16908288

बता दें कि उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के द्वारा राज्य में विगत काफी समय से वांटेड चल रहे ईनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे “विशेष अभियान” के अन्तर्गत ठोस कार्यवाही को लेकर अपने मातहतों को कड़े दिशा-निर्देश दिये गये हैं.इसी क्रम के अनुपालन में एसएसपी STF नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा अपनी सभी टीमों को उत्तराखण्ड़ के ईनामी और गैंगस्टर पर कड़ी कार्यवाही किये जाने के लिए निर्देशित किया गया है.इसी क्रम में मंगलवार 06 अप्रैल 2025 को एसटीएफ की टीम द्वारा जनपद हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र से मुं.अ.सं. 83/24 धारा 120बी, 302, 34, 307 IPC व 3/25 शस्त्र अधिनियम में थाना नानकमत्ता से वांछित ईनामी अपराधी अनूप सिंह पुत्र सरदार रामसिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की..गिरफ्तार अभियुक्त बाबा अनूप सिंह निवासी नवाबगंज थाना बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी ग्राम रतनपुरा पो0ऑ0 प्रेमनगर थाना गदरपुर जनपद ऊधमसिंह नगर पर 25 हजार का ईनाम घोषित था.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में 04 वरिष्ठ IPS में बड़ा फेरबदल,ADG,LO और इंटेलिजेंस हेड सहित प्रशासन बदले गए..

एसएसपी STF नवनीत सिंह भुल्लर ने इस मामलें पर जानकारी देते हुए बताया गया कि दिनांक 28/03/24 को डेरा कार सेवा श्री नानकमत्ता के डेरा प्रमुक जत्थेदार बाबा श्री तरसेम सिंह का कुछ व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.इस सम्बन्ध में नामजद थाना नानकमत्ता जनपद ऊधमसिंह नगर में मु.अ.सं. 83/24 धारा 120बी, 302, 34, 307 भादवि व 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत कराया गया था. उक्त मुकदमें में पूर्व में 09 अपराधी पकड़े गए थे,और उनका साथी बाबा अनूप सिंह तभी से फरार चल रहा था..अभियुक्त की गिरफ्तारी पर एसएसपी ऊधमसिंह नगर द्वारा 25 हजार का ईनाम घोषित किया गया था.

यह भी पढ़ें 👉  रिलायंस लूट कांड: गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त प्रिंस की निशानदेही पर प्रेमनगर क्षेत्र से अस्लहा बरामद.. रिमांड के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी भी पुलिस को मिली.. एक ओर विशेष पुलिस टीम धरपकड़ के लिए रवाना: SSP दून

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-

अनूप सिंह पुत्र सरदार रामसिंह निवासी नवाबगंज थाना बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी ग्राम रतनपुरा पो0ऑ0 प्रेमनगर थाना गदरपुर जनपद ऊधमसिंह नगर..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: दिल्ली से देहरादून कोकीन का नशा सप्लाई करने वाला कोबरा गैंग का मुख्य विदेशी पैडलर दून पुलिस की गिरफ्त में…50 लाख से अधिक कीमत की कोकीन बरामद…

गिरफ्तारी STF पुलिस टीमः

1. निरीक्षक अबुल कलाम

2. उ0नि0 यादविंदर सिंह बाजवा

3. उ0नि0 विद्या दत्त जोशी

4. अ0उ0नि0 संजय मेहरोत्रा

5.  हे0का0 सजॅय कुमार

6. हे0का0 महेन्द्र नेगी

7. हे0का0 बृजेन्द्र चौहान

8. का0 मोहन असवाल

9. का0 गोविन्द बल्लभ

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें