बड़ी ख़बर: प्रेमनगर टी-स्टेट इलाकें में बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़..जवाबी फायरिंग में बिजनौर निवासी 02 बदमाशों को लगी गोली..एसएसपी दून ने स्वयं मोर्चा संभाला..

देहरादून: थाना प्रेम नगर क्षेत्र के अंतर्गत मिट्ठी बेरी टी-स्टेट में  बदमाशों की धरपकड़ के दौरान देर रात एक बार फिर मुठभेड़ की घटना सामने आई हैं..सघन चेकिंग के दौरान उत्तर प्रदेश बिजनौर निवासी बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई.ऐसे में जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को पैर पर गोली लगी.घायल हुए दोनों बदमाशों को हिरासत में लेकर उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जबकि तीसरे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.बदमाशो के कब्जे से (02) 315 बोर के देशी पिस्टल खोखा कारतूस, एक चापड,एक चाकू बरामद हुआ हैं.पुलिस की पूरी कार्रवाई में एसएसपी देहरादून अजय सिंह मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें 👉  एक्शन:बाजपुर परगना क्षेत्र में 4 और मदरसे हुए सील,बिना मान्यता चल रहे मदरसों पर धामी सरकार की तालाबंदी तेज़..

गौकशी के इरादे से आये थे बदमाश:पुलिस

बताया जा रहा है कि हथियारबंद तीनों बदमाश एक बार फिर गोकशी इरादे से देहरादून के प्रेमनगर पहुंचे थे.इसी बीच पुलिस को सूचना मिली,जिसके चलते टी स्टेट में घेराबंदी की गई और इस दौरान बदमाशों द्वारा फायरिंग में पुलिस में की घटना की गई.

टेंपो से उतर के दो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की. 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर मिट्ठी बेरी टी-स्टेट थाना प्रेम नगर क्षेत्र अंतर्गत एक विक्रम टेंपो में सवार तीन बदमाशों को चेकिंग के दौरान रोकने पर टेंपो से उतर के दो बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई. जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश सुल्तान व फैसल  निवासी बिजनौर को पुलिस फायरिंग के दौरान पैर में गोली लगी. पुलिस द्वारा दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया गया.साथ ही टेंपो चालक अभियुक्त असलम निवासी बिजनौर को भी गिरफ्तार किया.घायल बदमाशों को उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया हैं..

यह भी पढ़ें 👉  आस्था: मुख्यमंत्री धामी ने नानकमत्ता साहिब में टेका मत्था,सेवा संकल्प अभियान के तहत किया श्रमदान; प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना..

पिछले दिनों मिट्ठी बेरी इलाके में हुई गोकशी में शामिल थे बदमाश.

पुलिस जांच पड़ताल में पता चला कि बीते 21मई 2024 की रात मिट्ठी बेरी टी-स्टेट इलाके में हुई गाय के पैर और सिर काट गौकशी की घटना में ये ही बदमाश शामिल हैं.ऐसे में घटना के बाद से पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी. बीती रात भी एक बार फिर गौकशी करने के इरादे से बदमाश आए थे.लेकिन मुखबिर की सूचना पर धरपकड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पार्टी द्वारा घेरे जाने पर फायरिंग की.

यह भी पढ़ें 👉  राजपुर क्षेत्र में बुजुर्ग महिला से हुई लूट घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा.. गिरफ्तार तीन अभियुक्तों के कब्जे से लुटे गये ₹08 लाख मूल्य की ज्वैलरी और लाखों की नगदी बरामद...घर का भेदी ( ड्राइवर) निकला लूट की घटना का मास्टरमाइंड..

 अभियुक्तों के नाम

1. सुल्तान S/O मोहम्मद अनीस R/O , मोहल्ला पठानपूरा ,बिजनौर(घायल).

2. मोहम्मद फैसल S/O मोहम्मद असलम R/O नजीबाबाद जिला बिजनौर (घायल).

मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के बाएं पैर में गोली लगी..

3. असलम पुत्र ज़हीर निवास कस्बा व थाना नहटोर जिला बिजनौर (UP)(टेम्पो चालक)..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें