भ्रष्टाचार- अपर तहसीलदार का पेशकार ₹10 हज़ार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार..विजिलेंस ने किया ट्रैप…

हरिद्वार/रुड़की: न्यायालय में एक रेस्टोरेशन प्रार्थना पत्र पुनः सुनवाई हेतु दिये गए पत्रावली पर कार्यवाही कराये जाने के एवज में अपर तहसीलदार रूड़की के पेशकार रोहित को विजिलेंस की टीम ने ₹10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया हैं..गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) देहरादून की टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के आवास की तलाशी एवं अन्य स्थानों पर चल अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है..

 विजिलेंस के अनुसार शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री न0 1064 ” पर शिकायत अंकित करायी गयी ..शिकायतकर्ता ने बताया उसकी बहन की कृषि भूमि का वाद न्यायालय तहसीलदार रुड़की में चल रहा था,जिसमें दिनांक 24/3/25 को न्यायालय द्वारा एक पक्षीय आदेश कर दिये गये. जिस कारण उनके द्वारा दिनांक 21/4/25 को एक रेस्टोरेशन प्रार्थना पत्र पुनः सुनवाई हेतु दिया गया था.लेकिन उक्त पत्रावली पर कार्यवाही कराये जाने के एवज में अपर तहसीलदार रूड़की के पेशकार रोहित द्वारा 25,000 रिश्वत की माँग की जा रही है. शिकायतकर्ता रिश्वत नही देना चाहता है. ऐसे भ्रष्ट सरकारी कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही चाहता हैं.

यह भी पढ़ें 👉  सुद्धोवाला जेल में मुल्जिम ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 04 पुलिसकर्मियों को SSP देहरादून ने किया तत्काल निलंबित…..मुल्जिम ड्यूटी जैसे संवेदनशील ड्यूटी पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी :SSP दून

उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए सोमवार 19 मई 2025 को अभियुक्त रोहित पुत्र रामपाल सिंह निवासी मकान न0 273 ग्राम कस्वा रुड़की, थाना रूड़की जनपद हरिद्वार, को शिकायतकर्ता से 10,000/- रूपये (दस हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये, स्वतन्त्र गवाहों के समक्ष अपर तहसीलदार कार्यालय रुड़की से गिरफ्तार किया गया है.. गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है..

यह भी पढ़ें 👉  जागरूकता:35वें सड़क सुरक्षा माह का SSP देहरादून ने किया विधिवत शुभारम्भ..आम जन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली को हरी झंडी..उत्तराखंड में प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत, चिंता का विषय:SSP दून...

भ्रष्टाचार के विरुद्ध विजिलेंस की अपील

विजिलेंस के अनुसार यदि कोई राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी,अपने पदीय कार्य के सम्पादन में किसी प्रकार का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग करता है.या उसके द्वारा आय से अधिक अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी हो, तो इस सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में निर्भीक होकर सूचना दें.. ताकि भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सकें..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 12वें नए पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार..जानिए पत्रकार से DGP बनने तक का सराहनीय सफ़र…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें