मुस्लिम संगठन द्वारा SSP दून को दिया ज्ञापन..विगत दिनों हुई पुलिस मुठभेड में कुख्यात बदमाश को मार गिराने पर SSP दून सहित इंस्पेक्टर राठौड की करी सराहना…पुलिस कार्यवाही का विरोध करने वालों के विरूद्ध आदोंलन की चेतावनी..

किसी एक व्यक्ति विशेष द्वारा किसी विशेष समुदाय को बदनाम करना पूरी तरह से गलत:संगठन

पुलिस मुठभेड में घायल हुए निरीक्षक के शीघ्र स्वास्थय लाभ की कामना करते हुए उनके द्वारा दिखाये गये अदम्य साहस की करी प्रशंसा

पुलिस कार्यवाही का विरोध करने वालों के विरूद्ध आदोंलन की दी चेतावनी..

देहरादून : पिछले दिनों थाना प्रेम नगर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात बदमाश प्रकरण को लेकर हरिद्वार बहादराबाद निवासी एक मुस्लिम संगठन द्वारा मंगलवार एसएसपी देहरादून से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया. मुस्लिम संगठन के लोगों ने एसएसपी देहरादून और पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए थाना प्रेम नगर इंस्पेक्टर नरेश राठौर की जमकर सराहना करते हुए प्रशंसा की.. दूसरी तरफ इस पुलिस मुठभेड़ कार्रवाई का विरोध करने वाले लोगों के विरुद्ध हरिद्वार मुस्लिम संगठन द्वारा आंदोलन की चेतावनी भी दी गईं.. मुस्लिम संगठनों के लोगों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस ने जो इस मामले में कार्रवाई की वह प्रशंसा और सराहनीय योग्य है. किसी एक व्यक्ति विशेष द्वारा किसी विशेष समुदाय के लोगों को बदनाम करना पूरी तरह से गलत है. ऐसे में अगर इन कुख्यात बदमाशों और प्रेम नगर पुलिस के बीच हुए मुठभेड़ का कोई विरोध करता है तो, हम उनके विरुद्ध एकजुट होकर सड़क पर आंदोलन करेंगे.

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी के सख्त निर्देश:कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं..पुलिस का वर्क कल्चर सुधरे,आम आदमी को न सताया जाए: मुख्यमंत्री..

देहरादून पुलिस के अनुसार मंगलवार 05 मई 2026 को हरिद्वार के बहदराबाद क्षेत्र से आये मुस्लिम संगठन के व्यक्तियों द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून में एसएसपी देहरादून से मुलाकात की गई। मुलाकात के दौरान संगठन के पदाधिकारियों द्वारा विगत दिनों मुठभेड द्वारा पुलिस द्वारा कुख्यात बदमाश को मार गिराने पर एसएसपी देहरादून व निरीक्षक नरेश राठौर की सराहना करते हुए एसएसपी देहरादून को ज्ञापन दिया गया.इस दौरान उनके द्वारा अपराधियों के विरूद्ध एसएसपी देहरादून द्वारा उठाये जा रहे सख्त कदमों की सराहना करते हुए उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की गई. साथ ही मुठभेड में घायल हुए निरीक्षक नरेश राठौड के शीघ्र स्वास्थय लाभ की कामना की गई.साथ ही पुलिस द्वारा कुख्यात बदमाश के विरूद्ध की गयी कार्यवाही को अपना समर्थन देते हुए उसका विरोध करने वालों के विरूद्ध आंदोलन की चेतावनी दी..

यह भी पढ़ें 👉  गौतस्करों पर SSP देहरादून की सख्ती..12 वर्षो से फ़रार कुख्यात गौकशी के 02 इनामी अपराधी गिरफ्तार..दोनों अभियुक्त उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर…डेड दर्जन से अधिक संगीन मुक़दमें दर्ज..

बता दें की पिछले दिनों थाना प्रेम नगर क्षेत्र में एक व्यापारी को गोली मारकर लूट करने और वर्ष 2014 में देहरादून के बालावाला डकैती कांड में पीड़ित परिवार के पुत्र अंकित को गोली मारकर मौत के घाट उतारने वाले शामली ( मुजफ्फरनगर) निवासी कुख्यात बदमाश अकरम पुत्र मासूम को मुठभेड़ दौरान पुलिस ने मार गिराया था.. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कई संगीन मुकदमों के इनामी अभियुक्त मृतक अकरम के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने पर देहरादून पुलिस की इस कार्रवाई का तथाकथित लोग विरोध कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  सम्मान: जनपद देहरादून में उत्कृष्ठ पुलिसिंग कार्य करने वाले 62 अधिकारियों/कर्मचारियों को SSP देहरादून ने किया सम्मानित..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें