Operation Crack Down : 2071 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन..अनियमितता पाये जाने पर 272 व्यक्तियों के 83 पुलिस एक्ट में चालान.. ₹27 लाख 20 हज़ार का जुर्माना..एसएसपी देहरादून के निर्देश पर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक युद्स्तर पर सत्यापन कार्यवाही..

संदिग्धों की तलाश हेतु जनपद के नगर और देहात क्षेत्र में पुलिस की अलग- अलग टीमो द्वारा लगातार की जा रही सत्यापन की कार्यवाही…..नियमो का उल्लंघन करने वाले 137 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान कर किया 34,250/- रू0 का जुर्माना

देहरादून:आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर जनपद में रहने वाले संदिग्ध / बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के निर्देशानुसार दिनांक 15 फरवरी 2026 से 01 माह का सघन सत्यापन अभियान “ऑपेरशन क्रैक डाउन” चलाया जा रहा है.इस अभियान के तहत एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में पुलिस टीमें गठित कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं..उक्त निर्देशों के क्रम में विगत 02 दिनों में जनपद के नगर व देहात क्षेत्र में पुलिस की अलग- अलग टीमो द्वारा संदिग्धों की तलाश हेतु वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाते हुए संदिग्धों की तलाश की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून पुलिस का शिकंजा: रामपुर पथराव कांड के मुख्य आरोपी-पूर्व जिला पंचायत सदस्य राशिद पहलवान की खुली हिस्ट्रीशीट.. लंबे समय से कई संगीन आपराधिक कृत्यों में शामिल: पुलिस

इस अभियान के दौरान पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रो में निवासरत 2071 बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई की गई। इस दौरान अनियमितता पाये जाने/ किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर पुलिस द्वारा 272 व्यक्तियो के 83 पुलिस अधिनियम मे चालान कर 27 लाख 20 हज़ार रूपये का जुर्माना किया गया, साथ ही नियमो का उल्लंघन करने पर 137 व्यक्तियों के विरूद्ध 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए 34,250/- रू0 का जुर्माना वसूला गया।

यह भी पढ़ें 👉  रिलायंस ज्वैलरी डकैती के मास्टरमाइंड शशांक को ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया गया..रिकवरी की कार्यवाही तेज़..बिहार जेल में धड़ल्ले से मोबाइल इस्तेमाल कर  वर्चुअल सिम से करते हैं अपराधी प्लानिंग.. डकैती और लूट के रुपयों से गैंग लीडर सुबोध की 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी !.. देशभर से लूटपाट का सोना-पुल्लु उर्फ सरदार नेपाल में करता सौदेबाज़ी.. ..

अभियान के दौरान की गयी कार्यवाही का विवरण:-

1- सत्यापन किये गये व्यक्तियों की संख्या – 2071
2- 83 पुलिस एक्ट में किये गये चालान- 272
3- 83 पुलिस एक्ट में जुर्माना – 27 लाख 20 हज़ार ₹
4- 81 पुलिस एक्ट में चालानों की संख्या- 137
5- 81 पुलिस एक्ट में जुर्माना – 34,250/- ₹

यह भी पढ़ें 👉  सख्ती:गैस एजेंसी की हर हलचल पर अब प्रशासन की पैनी नजर..एलपीजी सिलेंडर होम डिलिविरी सुनिश्चित कराने को जिले के प्रत्येक गैस एजेंसी पर अधिकारी तैनात...LPG कालाबाजारी में सलिंप्त एजेंसी स्वामी को अब सीधे जेल ..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें