
01 वर्ष पूर्व राजपुर में हुई हत्या की घटना में पश्चिमी उ0प्र0 के कुख्यात शार्प शूटर राजन उर्फ जैकी को दून पुलिस ने कुछ दिन पूर्व किया था गिरफ्तार…अभियुक्त द्वारा मृतक के सौतेले भाई के कहने पर अपनी प्रेमिका का सहारा लेकर दिया था घटना को अंजाम..
देहरादून : थाना राजपुर क्षेत्र में प्रॉपर्टी विभाग को लेकर एक वर्ष पूर्व हुए अजय भटेजा हत्याकांड में गिरफ्तार कुख्यात शार्प शूटर राजन उर्फ़ जैकी का पुलिस ने PCR लिया है.. पुलिस कस्टडी रिमांड(PCR )के दौरान घटना से संबंधित DVR और अन्य दस्तावेजों की बरामदगी के लिए अभियुक्त को साथ लेकर राजपुर पुलिस लगातार विभिन्न जगहों पर दबिश दें रहीं है.. 01 वर्ष पूर्व राजपुर में प्रॉपर्टी विवाद में हुई हत्या की घटना में पश्चिमी उ0प्र0 के कुख्यात शार्प शूटर राजन उर्फ जैकी को दून पुलिस ने कुछ दिन पूर्व किया था गिरफ्तार.अभियुक्त द्वारा मृतक के सौतेले भाई से सुपारी लेकर अपनी प्रेमिका का सहारा लेकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था… पुलिस अब तक शार्प शूटर राजन उर्फ़ जैकी सहित उसका सहयोग करने वाली प्रेमिका को गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस कों अब मृतक के सौतेले भाई की तलाश है.जिसके कहने पर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया.
थाना राजपुर पुलिस के अनुसार 26 मई 20 25 को वादी जतिन कुमार निवासी जी0एम0एस0 रोड देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर तहरीर दी गयी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके सौतेले भाई अजय भटेजा के निवास स्थान 58/1 कृष्णा विहार जाखन देहरादून में उनकी हत्या कर दी है। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर में धारा 103 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया..घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर थाना राजपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा मोबाइल सर्विलान्स, सीसीटीवी कैमरों व मुखबिर की सहायता से घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त राजन उर्फ जैकी व उसकी प्रेमिका हुमेरा उर्फ जोया को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा अजय भटेजा की हत्या के बाद घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की DVR व अन्य दस्तावेजों को अपने साथ ले जाने की जानकारी दी गई थी।
गिरफ्तार अभियुक्त से घटना से संबंधित DVR, दस्तावेज व अन्य सामग्री की बरामदगी हेतु विवेचक द्वारा माननीय न्यायालय में अभियुक्त के पीसीआर लेने हेतु आवेदन दिया गया था, जिस पर मा० न्यायालय द्वारा पुलिस को अभियुक्त राजन उर्फ जैकी का आज दिनांक 31/05/26 से 02 दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड स्वीकृत किया गया। अभियुक्त का पीसीआर प्राप्त होने पर राजपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त को साथ लेकर DVR व अन्य सामग्री की बरामदगी हेतु लगातार विभिन्न स्थानों में दबिश दी जा रही है।
PCR में लिए अभियुक्त का विवरण :-
जैकी उर्फ राजन पुत्र शिवलाल निवासी ग्राम- उमाही कलां, थाना रामपुर मनिहारान, जिला सहारनपुर, उम्र-36 वर्ष।









