पीपलकोटी THDC टनल हादसा,घटनास्थल पर पहुंचे आईजी गढ़वाल..युद्ध स्तर पर हर संभव मदद के साथ चलाया जा रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन…

हादसे में अब तक 14 लोग रेस्क्यू कर बचाए गए. 07 की मौत. 03 लोग मिसिंग.सर्चिंग जारी..

चमोली :चमोली जिले के पीपलकोटी स्थित THDC की निर्माणाधीन सुरंग में पानी और मलबा आने से हुए हादसे का जायजा लेने आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप खुद घटनास्थल पर पहुंचे..रेस्क्यू ऑपरेशन को और तेज गति देने के लिए स्थल पर अंडरवाटर कैमरे, डॉग स्क्वाड और भारी पंप मशीनों को तैनात किया गया है। SSP चमोली समेत पुलिस-प्रशासन लगातार मौके पर कैंप कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सख़्ती: हरिद्वार में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय सख्त.. असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने के दिए कड़े निर्देश..कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं पुलिस:ADG, LO.

बीते रोज हुए इस घटना के संबंध में आईजी गढ़वाल- राजीव स्वरूप ने जानकारी देते हुए बताया कि,चमोली जिले का पुलिस तंत्र,फायर सर्विस सहित हादसे के बाद से इस रेस्क्यू ऑपरेशन में तत्काल ही राहत बचाव कार्य में जुट गया था. इसी वजह से 14 लोगों को इस हादसे से रेस्क्यू कर बचाया गया है. लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि तीन लोग मिसिंग बताये जा रहे हैं,जिनके खोजबीन के लिए हर संभव प्रयास के साथ सर्चिंग ऑपरेशन ज़ारी है.

यह भी पढ़ें 👉  दुःखत: नहीं रहा देहरादून पुलिस का महत्वपूर्ण साथी अश्व "तक्षक"...सलामी के साथ दुःख प्रकट कर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजली...

वही रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे कर्मियों का मनोबल बढ़ाते हुए आईजी गढ़वाल ने उन्हें प्रोत्साहित किया. साथ ही रेस्क्यू के दौरान हाईटेक मशीनरी उपलब्ध करा हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए युद्ध स्तर पर ऑपरेशन चलाने के लिए प्रेरित किया.

यह भी पढ़ें 👉  सख्ती: अवैध खनन/ओवरलोडिंग के खिलाफ दून पुलिस की लगातार  कार्यवाही जारी..07 डम्पर,02 ट्रक सहित 01 ट्रेक्टर ट्राली सीज..

बता दे कि चमोली जिले के पीपलकोटी THDC टनल हादसे में मिसिंग लोगों के सर्चिंग के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन 24 घंटे युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें