STF का शिकंजा:फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर “Uttarakhand Police__112” हेल्पलाइन संचालित करने वाला नटवरलाल गिरफ्तार…पुलिस ऑफिसर की वर्दी में फोटो और AI वीडियो बनाकर लोगों से रूपये वसूलने का धंधा…

अभियुक्त के कब्जे से बरामद मोबाइल में फर्जी इंस्टाग्राम आईडी. Fake AI जनरेटेड वीडियो.पुलिस वर्दी में फोटो, फर्जी पुलिस पहचान पत्र सहित घर से उत्तराखण्ड पुलिस पैटर्न से मिलते-जुलते वस्त्र एवं अन्य सामग्री भी बरामद

देहरादून : उत्तराखंड पुलिस की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर “उत्तराखंड पुलिस डायल 112” संचालित करने वाले युवक को देहरादून साइबर क्राइम पुलिस ने क्लेमेन्टाउन क्षेत्र गिरफ्तार किया है. पकड़े गये अभियुक्त लुकमान मलिक पुत्र इकबाल मलिक के कब्जे से मोबाइल फोन, फर्जी पुलिस आईडी, पुलिस वर्दी से संबंधित सामग्री एवं डिजिटल साक्ष्य बरामद किये गये है. अभियुक्त सोशल मीडिया पर लोकप्रियता प्राप्त करने के लिए पुलिस की वर्दी पहनकर फोटो एवं वीडियो बनाकर प्रसारित करता था। अभियुक्त के घर से उत्तराखण्ड पुलिस पैटर्न से मिलते-जुलते वस्त्र एवं अन्य सामग्री भी बरामद की गई है. अभियुक्त द्वारा लोक सेवक उत्तराखण्ड पुलिस का प्रतिरूपण करने और फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट संचालित करने एवं एआई तकनीक का दुरुपयोग कर भ्रामक सामग्री प्रसारित करने के संबंध में पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर उसे विधिक प्रावधानों के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट,धूल भरी आंधी के साथ कई जिलों में तेज बारिश-ओलावृष्टि का अनुमान,11 जून से 14 जून तक मुख्यतः इन 7 जनपदों में अलर्ट..


एसएसपी एसटीएफ,अजय सिंह ने इस मामलें में जानकारी देते हुए बताया एक अज्ञात व्यक्ति कुछ समय से इंस्टाग्राम पर लोक सेवक उत्तराखण्ड पुलिस का प्रतिरूपण कर, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट संचालित करते हुये एआई/डीप फेक तकनीक का दुरुपयोग कर भ्रामक सामग्री प्रसारित कर रहा है.इस संबंध में साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून पर धारा 204/221/336/356 बीएनएस एवं धारा 66(सी) आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया.प्रकरण की गम्भीरता क़ो देखते हुए STF, एसएसपी के निर्देशन में साईबर क्राईम पुलिस द्वारा सर्विस प्रदाता कम्पनियों, मेटा आदि से पत्राचार कर डेटा प्राप्त किया गया। प्राप्त डेटा के विश्लेषण से अभियुक्त को चिन्ह्ति करते हुये 24जून 2026 को क्लेमेन्टाउन क्षेत्र में दबिश देकर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  PM live..उत्तराखंड दौरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में यह स्वीकार किया कि उसने “Uttarakhand_police__112” नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर संचालित की. साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी की फोटो का एआई/डीप फेक तकनीक के माध्यम से परिवर्तित वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि वह पुलिस की वर्दी पहनकर फोटो एवं वीडियो बनाकर लोगों पर प्रभाव जमाने तथा सोशल मीडिया पर लोकप्रियता एवं आर्थिक लाभ प्राप्त करने का प्रयास करता था.
अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसमें उक्त फर्जी इंस्टाग्राम आईडी लॉग-इन पाई गई. मोबाइल की जांच में एआई जनरेटेड वीडियो, पुलिस वर्दी में अभियुक्त की फोटो और फर्जी पुलिस पहचान पत्र की फोटो प्राप्त हुई। अभियुक्त के घर से उत्तराखण्ड पुलिस पैटर्न से मिलते-जुलते वस्त्र एवं अन्य सामग्री भी बरामद की गई..अभियुक्त द्वारा लोक सेवक उत्तराखण्ड पुलिस का प्रतिरूपण करने, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट संचालित करने एवं एआई तकनीक का दुरुपयोग कर भ्रामक सामग्री प्रसारित करने के संबंध में पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने उसे गिरफ्तार किया गया..बरामद सामग्री को नियमानुसार सीज कर अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है..

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर: मुख्यमंत्री धामी कैबिनेट ने 36 बड़े प्रस्तावों पर लगाई मुहर..पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा को नगर निगम बनाने की मंजूरी…


गिरफ्तार अभियुक्त-
लुकमान मलिक पुत्र इकबाल मलिक निवासी मोरोवाला, क्लेमेन्टाउन, देहरादून, उम्र 20 वर्ष

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें