सख्ती :बाहरी राज्यों से बनाए गए संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों पर उत्तराखंड पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक जारी..उधम सिंह नगर में 94 लाइसेंस सहित 119 शस्त्र पुलिस ने जब्त किये…

उधम सिंह नगर में 678 शस्त्र लाइसेंस सत्यापन के लिए चिन्हित किए गए.. 03 विशेष पुलिस टीमों द्वारा चलाया गया व्यापक सत्यापन अभियान..संदिग्ध पाए गए शस्त्र लाइसेंसों की वैधानिकता एवं निर्गमन प्रक्रिया की गहन जांच जारी:एसएसपी उधम सिंह नगर

उत्तराखंड मुख्यमंत्री के निर्देश पर अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी: एसएसपी उधम सिंह नगर

उधम सिंह नगर: बाहरी राज्यों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बनाए गए जाली शस्त्र लाइसेंस के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस की युद्ध स्तर पर कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा अब तक़ क़ि सबसे बड़ी कार्यवाही करते हुए जनपद में 108 संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस की जांच में 94 फर्जी लाइसेंस क़ब्जे में लेकर 119 शस्त्र (बंदूक पिस्टल) जैसे अन्य हथियार जब्त किए हैं. फर्जी तरीके से बाहरी राज्यों से शस्त्र लाइसेंस बनाकर उत्तराखंड में ट्रांसफर करने वालों के विरुद्ध ये अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है..उधम सिंह नगर एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में जनपद में तीन विशेष पुलिस टीम में शस्त्र लाइसेंस सत्यापन के लिए गठित की गई है. इन टीमों उधम सिंह नगर जनपद में 678 शस्त्र लाइसेंस क़ो चिन्हित कार्यवाही ज़ारी है..

यह भी पढ़ें 👉  प्रमोशन:उत्तराखंड पुलिस जवानों को गणतंत्र दिवस का तोहफा,46 अपर उपनिरीक्षक बने गुल्मनायक..

थानावार सत्यापन एवं कार्रवाई का विवरण:-

कोतवाली जसपुर

  • कुल लाइसेंस : 27
  • सत्यापित : 27
  • कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 03
  • जमा कराए गए शस्त्र : 05
  • संदिग्ध चिन्हित : 03

कोतवाली कुण्डा

  • कुल लाइसेंस : 12
  • सत्यापित : 12
  • शेष : 0
  • कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 05
  • जमा कराए गए शस्त्र : 09
  • संदिग्ध चिन्हित : 07

कोतवाली काशीपुर

  • कुल लाइसेंस : 66
  • सत्यापित : 63
  • शेष : 03
  • कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 07
  • जमा कराए गए शस्त्र : 10
  • संदिग्ध चिन्हित : 07

कोतवाली आईटीआई

  • कुल लाइसेंस : 65
  • सत्यापित : 42
  • शेष : 23
  • कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 03
  • जमा कराए गए शस्त्र : 03
  • संदिग्ध चिन्हित : 03

कोतवाली बाजपुर

  • कुल लाइसेंस : 131
  • सत्यापित : 119
  • शेष : 12
  • कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 39
  • जमा कराए गए शस्त्र : 43
  • संदिग्ध चिन्हित : 39
यह भी पढ़ें 👉  अलर्ट: उत्तराखंड में 3 और नए मरीजो में ओमिक्रोन की पुष्टि. प्रदेश में बढ़ने लगा ओमिक्रोन खतरा...

थाना केलाखेड़ा

  • कुल लाइसेंस : 25
  • सत्यापित : 25
  • कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 09
  • जमा कराए गए शस्त्र : 12
  • संदिग्ध चिन्हित : 12

कोतवाली गदरपुर

  • कुल लाइसेंस : 40
  • सत्यापित : 38
  • शेष : 02
  • कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 10
  • जमा कराए गए शस्त्र : 13
  • संदिग्ध चिन्हित : 10

थाना दिनेशपुर

  • कुल लाइसेंस : 17
  • सत्यापित : 14
  • शेष : 03
  • कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 02
  • जमा कराए गए शस्त्र : 03
  • संदिग्ध चिन्हित : 03

कोतवाली पन्तनगर

  • कुल लाइसेंस : 30
  • सत्यापित : 30
  • कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 0
  • जमा कराए गए शस्त्र : 01
  • संदिग्ध चिन्हित : 01

कोतवाली ट्रांजिट कैम्प

  • कुल लाइसेंस : 22
  • सत्यापित : 19
  • शेष : 03
  • जमा कराए गए शस्त्र : 01
  • संदिग्ध चिन्हित : 01

कोतवाली रुद्रपुर

  • कुल लाइसेंस : 47
  • सत्यापित : 45
  • शेष : 02
  • कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 03
  • जमा कराए गए शस्त्र : 01
  • संदिग्ध चिन्हित : 04

कोतवाली किच्छा

  • कुल लाइसेंस : 34
  • सत्यापित : 34
  • जमा कराए गए शस्त्र : 02
यह भी पढ़ें 👉  व्हाट्सएप से देह व्यापार चलाने वाले पति-पत्नि सहित तीन गिरफ्तार,दो युवतियों को रेस्क्यू..

थाना पुलभट्टा

  • कुल लाइसेंस : 05
  • सत्यापित : 05

कोतवाली सितारगंज

  • कुल लाइसेंस : 41
  • सत्यापित : 41
  • कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 06
  • जमा कराए गए शस्त्र : 09
  • संदिग्ध चिन्हित : 11

कोतवाली नानकमत्ता

  • कुल लाइसेंस : 24
  • सत्यापित : 22
  • शेष : 02
  • कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 07
  • जमा कराए गए शस्त्र : 07
  • संदिग्ध चिन्हित : 07

कोतवाली खटीमा

  • कुल लाइसेंस : 74
  • सत्यापित : 72
  • शेष : 02

थाना झनकईया

  • कुल लाइसेंस : 18
  • सत्यापित : 18

उपलब्धि:-

  • सत्यापन हेतु प्राप्त कुल शस्त्र लाइसेंस : 678
  • अब तक सत्यापित शस्त्र लाइसेंस : 626
  • सत्यापन हेतु शेष लाइसेंस : 52
  • पुलिस कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 94
  • संबंधित थानों में जमा कराए गए शस्त्र : 119
  • संदिग्ध के रूप में चिन्हित शस्त्र लाइसेंस : 108

एसएसपी अजय गणपति का संदेश:-
➡️ “ऊधमसिंहनगर जनपद में फर्जी, संदिग्ध अथवा नियम विरुद्ध तरीके से प्राप्त किए गए शस्त्र लाइसेंसों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें