पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को दर्दनाक तरीके से मौत के घाट उतारा,हत्या को सड़क हादसा दिखाने का भी षड्यंत्र.

देहरादून:थाना विकास नगर क्षेत्र के अंतर्गत आदर्श नगर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को  हथौड़े से वारकर मौत के घाट उतारने का सनसनीखेज मामला सामने है.इतना ही नहीं आरोपी पत्नी ने दोंनो अभियुक्तों से मिलकर हत्या को रोड एक्सीडेंट दिखा पुलिस को गुमराह करने का प्रयास भी किया. पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी इंद्रा सहित प्रेमी मुकेश और आशीष नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया हैं.वही वारदात में प्रयुक्त हत्या करने वाले हथोड़ा,चुन्नी और मृतक का जूता भी पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस खुलासे के मुताबिक यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा था.जिसके चलते पत्नी इंद्रा ने अपने प्रेमी मुकेश और उसके साथी आशीष से मिलकर अपने पति मृतक संतराम को एक षड्यंत्र के तहत रास्ते से हटाने के लिए उसे हथौड़े से वार कर दर्दनाक तरीके से हत्या को अंजाम दिया. इस वारदात को अंजाम देने वाला इंद्रा का 35 वर्षीय प्रेमी मुकेश पुत्र ननकू,थाना विकासनगर के तेलपुर का रहने वाला है.जबकि 30 वर्षीय उसका साथी आशीष पुत्र मुकेश कुमार, हरबर्टपुर के आदर्श नगर का रहने वाला बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  : कई चुनोती ओर बाधाओं को पार कर,उत्तराखंड SDRF ने रचा कीर्तिमान। पहली बार नारी शक्ति के नेतृत्व में, माउंट गंगोत्री पीक किया फतह।

सोची समझी साजिश के तहत हत्या की वारदात

पुलिस खुलासे के अनुसार पेशे से कारपेंटर 32 वर्षीय मृतक संतराम मूल रूप से ग्राम रताड़,पोस्ट-बजऊ तहसील कालसी देहरादून का रहने वाला था. विकासनगर पुलिस को मृतक के पत्नी इंद्रा द्वारा शिकायत पत्र देकर बताया गया कि 12 फरवरी 2023 को मृतक संतराम हरबर्टपुर के रसूलपुर काम करने के लिए गया था.लेकिन वापस नहीं आया. इस मामले में पत्नी की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई. पुलिस में लापता संतराम की खोजबीन करते हुए जानकारी जुटाई की सहिया रोड के पास एक्सीडेंट हो रखा है,जिसमें एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के साथ 50 फीट खाई में क्षतिग्रस्त हालत पड़ा है. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर गुमशुदा संतराम की बॉडी बरामद किया. शव की शिनाख्त पत्नी और परिजनों से कराई गई.इसके बाद पुलिस ने मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट अनुसार इस घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई.ऐसे में पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए जिस स्थान से मृतक संतराम का शव बरामद किया उसके आसपास मोबाइल नंबरों का सीडीआर निकालते हुए आशीष और मुकेश नाम के व्यक्तियों की पहचान की. इसके बाद दोनों ही अभियुक्तों को हिरासत में लेते हुए जब सख्ती से पूछताछ हुई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ.हत्यारोपी मुकेश और आशीष ने बताया कि संतराम को रास्ते से हटाने के लिए उसको कारपेंटर में बड़ा काम देने के लिए 12 फरवरी को पहले आशीष के घर आदर्श नगर हरबर्टपर में बुलाया गया.जहां उसके पहुंचते ही धोखे से उस पर हथौड़े से वार कर पत्नी इंद्रा सहित तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी.इतना ही नहीं इस वारदात को छुपाने के लिए मुकेश और आशीष में ने मृतक संतराम की लाश को ठिकाने लगाने के लिए मैजिक वाहन में रखकर कालसी-सहिया रोड से लगती एक खाई में मृतक को मोटरसाइकिल सहित फेंक दिया था. ताकि यह पूरी घटनाक्रम एक सड़क हादसे में प्रतीत हो.

यह भी पढ़ें 👉  दून पुलिस ने चोरी की 04 बडी घटनाओं को वर्कआउट कर गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्ज़े से लाखों रुपये की ज्वैलरी व नगदी बरामद की.. गिरोह के 05 शातिर चोरों को सलाखों के पीछे धकेला…जोगी और मांगने वाले बनकर दिन में घरों की रैकी.और रात को धावाबोल सेंधमारी…

बाइट:दलीप सिंह कुँवर, DIG, देहरादून

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें