भ्रष्टाचार: घूसखोर कानूनगो को ₹40 हजार रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार..

पिथौरागढ़/देहरादून: भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए विजिलेंस विभाग ने  तहसील डीडीहाट पिथौरागढ़ में नियुक्त कानूनगो नारायण सिंह करायत को ₹40 हज़ार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है..विजिलेंस जांच के अनुसार डीडीहाट तहसील में तैनात आरोपी कानूनगो नरायण सिंह द्वारा शिकायतकर्ता के वर्तमान में प्रतिबंधित भूमि पर दो मंजिला भवन निर्माण की अनुमति दिये जाने के एवज और तोक छनपट्टा में बनने वाले मकान के निर्माण करने पर भू-ग्राही अधिनियम की धारा-3/4 के तहत चालान काटने की धमकी देते हुए रिश्वत की मांग की गई थी.ऐसे शिकायतकर्ता की दर्ज शिकायत पर भ्रष्टाचारी कानूनगो रिश्वत की रकम लेते ट्रैप कर गिरफ्तार किया गया..गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) हल्द्वानी की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताँछ जारी है…

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में भारी जलमग्न वाले आपदा प्रभावित क्षेत्रों में दून एसएसपी ने खुद मोर्चा संभाल लोगों को किया रेस्क्यू..

विजिलेंस के अनुसार शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नं0 1064 पर शिकायत दर्ज करायी कि शिकायतकर्ता के वर्तमान में प्रतिबंधित भूमि पर दो मंजिला भवन निर्माण की अनुमति दिये जाने के एवज में एवं तोक छनपट्टा में बनने वाले मकान के निर्माण करने पर डीडीहाट तहसील के कानूनगो द्वारा भू-ग्राही अधिनियम की धारा-3/4 के तहत चालान काटने की धमकी देते हुए रिश्वत की मांग की जा रही है. शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था,अपितु आरोपी के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही चाहता था. उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर हल्द्वानी की ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए 04 अप्रैल 2025 को तहसील डीडीहाट, पिथौरागढ़ में नियुक्त कानूनगो नारायण सिंह करायत को तहसील डीडीहाट के आवासीय परिसर, पिथौरागढ से रू 40,000/- रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताँछ जारी है.

यह भी पढ़ें 👉  गड़बड़झाला:सत्येंद्र साहनी सुसाइड केस इन्वेस्टिगेशन के दौरान कई फर्मो द्वारा करोड़ों रुपये का ट्रांजैक्शन बिना अनुबंध के किया जाना सामने आया....व्यक्ति विशेष सहित इन कंपनियों को कारण बताओं नोटिस जारी..

भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्रवाई को लेकर विजिलेंस की अपील..

विजिलेंस के अनुसार यदि राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त कोई अधिकारी/कर्मचारी, अपने पदीय कार्य के सम्पादन में किसी प्रकार का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग करता है.या उसके द्वारा आय से अधिक अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी हो, तो इस सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में निर्भीक होकर सूचना दें..

यह भी पढ़ें 👉  देश में चर्चाओं में रहें मेवात (नुहु) हरियाणा से एक और अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर अभियुक्त को दबोच लाई दून पुलिस…देहरादून से चोरी हुआ 85 लाख का वाहन बरामद..वारदात का 12 घण्टें में खुलासा..सरगना की तलाश तेज़. 

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें