भ्रष्टाचार पर विजिलेंस का प्रहार जारी..खनन वाहन से ₹45 हजार की अवैध वसूली करने वाले पुलिस कर्मी को विजिलेंस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया..

नैनीताल: सरकारी खनन पट्टे से RBM को स्टोन क्रेशर तक पहुंचने वाले वाहन से अवैध वसूली के रूप में 45000/- रुपए की रिश्वत लेने पुलिस कांस्टेबल को रूपये लेते रंगे हाथ विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है.. रिश्वतखोर पुलिस कांस्टेबल जनपद नैनीताल के थाना बेतालघाट में तैनात था..

विजिलेंस के अनुसार शिकायतकर्ता द्वारा टोल फ्री नम्बर-1064 पर शिकायत की थी कि वह सरकारी खनन पट्टे पर RBM निकालने का कार्य करते हैं RBM को निकालकर उसको स्थानीय स्टोन क्रेशर पर भेजने में वाहन का प्रयोग किया जाता है. पुलिस कांस्टेबल दीपक सिंह पुत्र खुशाल सिंह निवासी बिलहरी, चकरपुर थाना कोतवाली खटीमा उधम सिंह नगर हाल तैनाती थाना बेतालघाट जनपद नैनीताल द्वारा उक्त RBM को खनन पट्टे से स्थानीय स्टोन क्रेशर तक परिवहन करने में अनावश्यक रोकटोक एवं उसका चालान करवाने व वाहन सीज कराने का भय दिखाकर शिकायतकर्ता से 45000/- रुपये अवैध रिश्वत की मांग की जा रही थी.
शिकायतकर्ता द्वारा लगाये गये आरोप प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर थाना सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी, नैनीताल में अभियोग पंजीकृत किया गया. और पुलिस अधीक्षक, सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी द्वारा ट्रैप टीम का गठन किया गया. इसी क्रम में विजिलेंस ट्रैप टीम द्वारा आज दिनांक 25-05-2026 को आरोपी का0 दीपक सिंह पुत्र खुशाल सिंह निवासी बिलहरी, चकरपुर थाना कोतवाली खटीमा उधम सिंह नगर तैनाती थाना बेतालघाट जनपद नैनीताल हाल निवासी चापड़ देव सिंह का मकान को शिकायतकर्ता से 45000/- रुपए अवैध रिश्वत ग्रहण करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है..

यह भी पढ़ें 👉  सतर्कता:आमजन की सुरक्षा प्राथमिकता को लेकर SSP देहरादून के निर्देश पर नगर से लेकर देहात तक पुलिस तंत्र का लगातार सघन चैकिंग अभियान जारी..


निदेशक सतर्कता डॉ0 वी0 मुरूगेशन द्वारा जनता से अपील की गयी है कि सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाईन नं0 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं0 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें ।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: IMA पासिंग आउट परेड़,देश को मिले 331 नए जांबाज सैन्य अधिकारी,देश को गौरवान्वित करने वाली तस्वीरें.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें