*क्या राजनीति करते करते, खुद हो गए राजनीति का शिकार* मुश्किल होती हरक की राह, कांग्रेस में फिलहाल नो एंट्री. घर वापसी को लेकर फंसा पेंच…

उत्तराखण्ड कि राजनीति में इन दिनों हरक सिंह रावत का नाम काफी चर्चाओं मे है । हरक सिंह रावत को लेकर अभी कांग्रेस में काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।भाजपा से निष्कासन के बाद अभी तक कांग्रेस ज्वाइन न करना कई सवाल खड़े कर रहा है कही ऐसा तो नही की राजनीति करते करते हरक सिंह खुद ही राजनीति का शिकार हो गए । हरक सिंह रावत की कांग्रेस में एंट्री कब होगी इस बात पर चर्चा चारों तरफ है. सूत्र बताते हैं कि अभी हरक सिंह रावत की कांग्रेस में एंट्री को लेकर कांग्रेस मंथन कर रही है. कांग्रेस में वापसी की राह हरक सिंह रावत के लिए आसान नहीं दिखाई दे रही है. केदारनाथ से कांग्रेस के विधायक मनोज रावत खुलकर हरक सिंह रावत का विरोध कर रहे हैं उन्होंने कहा है कि 2016 के घटनाक्रम को नहीं भूलना चाहिए हरक सिंह रावत मौकापरस्त राजनीति करते हैं पार्टी को उनकी एंट्री से पहले हर पहलू पर विचार करना चाहिए

यह भी पढ़ें 👉  शर्मनाक: महिला सिपाही से सहकर्मी जवान ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज । आरोपी सिपाही गिरफ्तार.

उधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हीरा सिंह बिष्ट ने भी अपनी बात रखते हुए कहा है कि हरक सिंह रावत की एंट्री अगर कांग्रेस में होती है तो उनकी सीट पर पार्टी को बहुत सोच समझकर मोहर लगानी चाहिए क्योंकि कई सीटें ऐसी है जहां पर कांग्रेसी मेहनत कर रहे हैं ऐसे में अचानक वह सीट अगर हरक सिंह रावत को दे दी गई तो पार्टी में विद्रोह हो सकता है.

यह भी पढ़ें 👉  ध्वस्तीकरण: कॉर्बेट सिटी राम नगर में चला धामी सरकार का बुल्डोजर, तीन अवैध मज़ारें ध्वस्त..अब तक 541 अवैध संरचनाएं सरकारी भूमि से हटाई गई..

सूत्र बताते हैं कि हरक सिंह रावत की एंट्री को लेकर अभी कांग्रेस हर पहलू पर विचार कर रही है यह भी जानकारी मिली है कि अभी हरक सिंह रावत की एंट्री जल्द कांग्रेस में होने वाली नहीं है कांग्रेस के सभी बड़े नेता दिल्ली में है और हरक सिंह रावत की कांग्रेस में वापसी को लेकर महामंथन कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  38वें राष्ट्रीय खेल:उत्तराखंड के विवेक पांडे ने वेटलिफ्टिंग में जीता कांस्य,खेल मंत्री ने दी बधाई.. 

आपको बता दें कि हरक सिंह रावत अगर कांग्रेस में आते हैं तो कई सीटों पर समीकरण बदल लेते हैं जिनमें से डोईवाला लैंसडाउन केदारनाथ रायपुर प्रमुख हैं. ऐसे में यह माना जा रहा है कि हरक सिंह रावत के लिए कांग्रेस द्वार खोलने से पहले हर पहलू पर विचार करेगी.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें