
देहरादून:आशारोड़ी से मोहब्बेवाला के बीच सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज फिर एक भीषण ट्रक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य लोगों की घायल होने की सूचना है। हादसे में ट्रक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया, जिससे उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना की भयावह तस्वीरें मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और सड़क हादसों की रोकथाम को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक में क्लीनर (सहचालक) संभव सो रहा था और ट्रक में लेटा हुआ था. इस दुर्घटना में ट्रक अगला हिस्सा बुरी तरह पेड़ से टकराकर दब गया जिसमें ट्रक क्लीनर सहचालक की मौत हो गई.. वहीं घायल ट्रक चालक को पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया.




जानकारी के मुताबिक मालवाहक ट्रक आशारोड़ी की तरफ देहरादून की तरफ आ रहा था, तभी मोहब्बेवाला आयकर चेकपोस्ट के पास सड़क पर बने ब्रेकर (रबल स्ट्रिप) में ब्रेक लगाते ही ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया. दुर्घटना इतनी भीषण रही की मौके पर ही ट्रक के क्लीनर सहचालक की हादसे में दबाने से दर्दनाक मौत हो गई.. घटना की सूचना मिलते स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ में राहत बचाव शुरू किया घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और जेसीबी क्रेन की मदद से बुरी तरह क्षतिग्रस्त ट्रक को हटाया गया..











