
हाईस्कूल में अक्षत गोपाल 98.20% अंकों के साथ प्रदेश में टॉपर; इंटर में गीतिका पंत और सुशीला मेहंदीरत्ता ने 98% अंक हासिल कर संयुक्त रूप से किया टॉप..
देहरादून:मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में संचालित योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि नंदा गौरा योजना के तहत 12वीं उत्तीर्ण पात्र छात्राओं को 51 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। दूरस्थ क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच बढ़ाने के लिए 500 विद्यालयों में वर्चुअल क्लासरूम और सेंट्रल स्टूडियो की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही प्रदेश में 189 अटल उत्कृष्ट विद्यालय स्थापित किए गए हैं और सरकारी विद्यालयों में एनसीईआरटी की पुस्तकें अनिवार्य की गई हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बालाश्रय योजना के माध्यम से अनाथ बच्चों की निःशुल्क शिक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना भी प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। अब डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, स्वास्थ्य जागरूकता और जीवनोपयोगी कौशल को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और युवाओं की प्रतिभा उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के संकल्प में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।समारोह में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक सविता कपूर, सचिव शिक्षा ज्योति यादव, अपर सचिव शिक्षा नमामि बंसल सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहें..

















