धामी सरकार की ₹17.38 करोड़ की विकास सौगात! .कहीं सड़कें बनेंगी तो कहीं मंदिरों का होगा कायाकल्प, हेलीपैड से सिंचाई तक को मंजूरी..

प्रदेश के कई विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां जारी; देहरादून के मसूरी, डोईवाला और धर्मपुर को भी मिली धनराशि। अब सवाल—सरकारी फाइलों से निकलकर धरातल पर कब दिखेगा विकास?

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के अलग -अलग जनपदों और विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए विभिन्न घोषणाओं के क्रियान्वयन के तहत वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां प्रदान की हैं. सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार इन कार्यों के लिए कुल ₹17.38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। इसमें सड़क निर्माण एवं सुधारीकरण, मंदिरों का सौंदर्यीकरण, मेला स्थलों का विकास, हेलीपैड निर्माण, सिंचाई गूल और सुरक्षात्मक कार्य शामिल हैं.सरकार की इन स्वीकृतियों में मैदानी क्षेत्रों से लेकर पर्वतीय जनपदों तक के विकास कार्यों को शामिल किया गया है। खास बात यह है कि देहरादून जनपद के मसूरी, डोईवाला और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी बजट स्वीकृत किया गया है।

देहरादून में सड़क, नाली और भवन निर्माण को बजट

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या-9 आर्यनगर में आंतरिक सड़कों, नालियों और सुरक्षात्मक कार्यों के लिए ₹56.76 लाख स्वीकृत किए गए हैं.जबकि डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में जॉलीग्रांट सैंज चौकी से जुड्डी गांव होते हुए कालूवाला को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण के लिए ₹98.75 लाख मंजूर किए गए हैं। इसमें प्रथम किश्त के रूप में ₹59.25 लाख जारी करने का अनुमोदन हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP देहरादून के अल्टीमेटम का असर..चाकू की नोक पर हुयी लूट का 12 घंटे के अन्दर खुलासा..नगर निगम कर्मचारी सहित 03 शातिर लूटेरे गिरफ्तार..लूट का माल भी बरामद..

वहीं धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के कारगी चौक में जाट भवन निर्माण के लिए अवशेष ₹1.25 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।

सड़कों के सुधारीकरण पर भी सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री धामी के अनुसार ऊधमसिंह नगर के गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में गणेशपुर से लंकुरा बाजावाला होते हुए रमपुरकाजी तक सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए ₹2.42 करोड़ से अधिक की स्वीकृति दी गई है।

वही किच्छा विधानसभा क्षेत्र में पंतनगर स्थित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर की शेष सड़कों के सुधार के लिए ₹4.22 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके अतिरिक्त हरिद्वार के पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र में सीसी मार्ग और इंटरलॉकिंग रोड निर्माण के लिए ₹2.49 करोड़ से अधिक की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें पहली किश्त के रूप में ₹1.61 करोड़ जारी करने का अनुमोदन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा :नामी शिक्षण संस्थान का छात्र नशा तस्करी में गिरफ्तार..दूसरे की तलाश जारी.. शॉर्टकट तरीके से पैसा कमाने के लालच में शिक्षण संस्थानों के छात्रों को मादक पदार्थो की तस्करी...

मंदिरों और धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण पर जोर

मुख्यमंत्री ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थलों के विकास के लिए भी बजट स्वीकृत किया है।

  • पिथौरागढ़ के डीडीहाट में पौराणिक भगवती मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹59.57 लाख।
  • रुद्रप्रयाग के केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में चार मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए ₹49.94 लाख।
  • चम्पावत के ढकना बडोला में श्री ऐड़ी ब्यानधुरा भूमिया मेला स्थल के विकास के लिए ₹1.09 करोड़ से अधिक।
  • चमोली के कर्णप्रयाग में दानवीर कर्ण मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹99.71 लाख।
  • नई टिहरी के बौराड़ी स्थित नवदुर्गा मंदिर की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण के लिए ₹1 करोड़।

दुर्गम क्षेत्रों में हेलीपैड और सिंचाई सुविधा को मंजूरी

उत्तरकाशी के मोरी विकासखंड स्थित ग्राम फिताड़ी में हेलीपैड निर्माण के लिए ₹1.07 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है। वहीं चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न गांवों को जोड़ने वाली सिंचाई गूल के निर्माण के लिए ₹95.01 लाख मंजूर किए गए हैं। इस कार्य के लिए पहली किश्त के रूप में ₹57 लाख जारी करने का अनुमोदन किया गया है..वही इसके अतिरिक्त पिथौरागढ़ के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में थल-सत्सिलिंग मोटर मार्ग के निर्धारित हिस्से को श्रेणी-बी से श्रेणी-ए में उच्चीकृत करने के लिए ₹1.11 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:  जिलाधिकारी सोनिका के निर्देश देहरादून शहर में होटल, रेस्टोरेंट व मांस की दुकानों सहित खाद्य सामग्री प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ औचक निरक्षण कर जांच की कार्यवाही..11 चालान के अलावा अनियमितताओं वाले प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी…

विकास की स्वीकृति के बाद अब धरातल पर काम की बारी

सरकार की ओर से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए बजट स्वीकृत करना महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन असली परीक्षा इन योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन की होगी। जनता को केवल स्वीकृति और घोषणाओं से नहीं, बल्कि तैयार सड़कों, बेहतर संपर्क मार्गों, सुधरी सिंचाई व्यवस्था और विकसित धार्मिक स्थलों से वास्तविक लाभ मिलेगा।

अब निगाहें संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्थाओं पर रहेंगी कि स्वीकृत बजट के अनुरूप काम कितनी तेजी से शुरू होते हैं और निर्धारित समय में कितने पूरे हो पाते हैं।

बहराल अब बड़ा सवाल यही है—क्या विकास की इन सरकारी स्वीकृतियों का लाभ आम जनता को समय पर मिलेगा या फिर कुछ योजनाएं भी सरकारी फाइलों और निर्माण की लंबी प्रक्रियाओं में उलझकर रह जाएंगी?

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें